कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि एक ही व्यक्ति है इस देश में, जो 12 साल में इनके सामने (मोदी सरकार) झुका नहीं है. वो नेता विपक्ष राहुल गांधी हैं. वो इस सदन में खड़े होकर बेझिझक सच बोलते हैं और सच इनसे (Priyanka Gandhi in Lok Sabha) पचता नहीं है. सरकार दिन-रात नेहरू जी की आलोचना करती रहती है.
इसे भी पढ़ें – UCC पर सुप्रीम कोर्ट का ‘सुप्रीम’ फैसला! केंद्र को बड़ी टिप्पणी—”अब समय आ गया है, देश में लागू हो समान नागरिक संहिता”
वहीं, संसद भवन के बाहर प्रियंका ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बीजेपी ने उन्हें रोकने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर दिए, सोशल मीडिया कैंपेन चलाए, लेकिन सच्चाई सबके सामने है. आज लोग देख रहे हैं कि राहुल गांधी सच बोलने से पीछे नहीं हटते, इसलिए सत्ता में बैठे लोगों को इनके सच से डर लगता है. प्रियंका ने कहा किे हमारे किसान परेशान हैं.
इसे भी पढ़ें – राहुल गांधी को गिरिराज सिंह ने बताया ‘नकली गांधी’, नागरिकता और LoP की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल
Priyanka Gandhi in Lok Sabha – प्रियंका ने कहा कि देश की सारी संपत्ति उद्योगपतियों को दे दी गई है, लेकिन इस बारे में सवाल पूछने पर सरकार से कोई जवाब नहीं देता. संसद में वंदे मातरम पर चर्चा होती है, नेहरू जी, इंदिरा जी की बातें उठती हैं, लेकिन महंगाई, बेरोजगारी, ट्रेड डील जैसे जरूरी मुद्दों पर चर्चा नहीं होती. आने वाले वक्त में संकट और बढ़ेगा. एक तरफ मोदी सरकार ट्रेड डील में अमेरिका के आगे झुक गई है, दूसरी तरफ जंग चालू है. इससे देश पर संकट बढ़ेगा. प्रियंका ने कहा कि राहुल गांधी ने जो कहा है, वो सच हुआ है.


