नरवाना : हरियाणा के जींद जिले के नरवाना में हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग का बड़ा मामला सामने आया है। जहां दुष्कर्म के झूठे आरोप लगाकर लाखों रुपये की वसूली की साजिश रची जा रही थी लेकिन (big revelation of honey trap) पुलिस की मुस्तैदी से यह पूरा खेल बेनकाब हो गया। CIA स्टाफ नरवाना की टीम ने 27 लाख रुपये लेते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
इसे भी पढ़ें – फतेहाबाद पुलिस का ‘ऑपरेशन निक्का’ सफल! मुठभेड़ के बाद हत्या और दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, 7 मार्च को एक महिला ने नरवाना शहर थाने में शिकायत दी कि उसकी बेटी के साथ दो युवकों ने एक पिज्जा रेस्टोरेंट में दुष्कर्म किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और पीड़ित लड़की को मेडिकल व बयान के लिए बुलाया गया। लेकिन जांच के दौरान मामला अचानक पलट गया। लड़की ने मेडिकल करवाने से इंकार कर दिया और जब उसे अदालत में बयान के लिए ले जाया गया तो महिला अपनी बेटी के साथ वहां से फरार हो गई। इसी बीच आरोपियों के परिवार से समझौते के नाम पर 30 लाख रुपये की मांग रख दी गई।
इसे भी पढ़ें – करनाल में एसपी का सख्त एक्शन, लापरवाही के आरोप में 6 पुलिसकर्मी निलंबित; विभागीय जांच के आदेश
big revelation of honey trap – लड़के के परिवार ने इस पूरे मामले को झूठा बताते हुए पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में जाल बिछाया, वहीं अदालत में लड़की ने बयान देकर साफ कर दिया कि उसके साथ कोई गलत काम नहीं हुआ है। इसके बाद सीआईए स्टाफ नरवाना के इंचार्ज उप निरीक्षक सुखदेव सिंह की टीम ने पूरी योजना के साथ ट्रैप लगाया। 30 लाख की मांग के बाद 27 लाख रुपये में समझौता तय हुआ। जैसे ही पैसे दिए गए पुलिस ने मौके पर ही विकास निवासी दालमवाला को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।


