भोपाल : ईरान और अमेरिका-इजराइल युद्ध का असर अब गैस सप्लाई पर दिखाई देने लागा है. ऑयल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई पर रोक लगा दी है. इसका सीधी असर होटल, रेस्टोरेंट आदि पर दिखाई देगा. ऑयल कंपनियों के इस फैसले से मैरिज गार्डन भी प्रभावित होंगे. इसका असर शादी, पार्टी व अन्य (ban on supply of commercial cylinders) समारोहों पर भी दिखाई देगा. इसके पहले ऑयल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी का समय भी बढ़ाकर 25 दिन कर दिया था, जिससे गैस सिलेंडर की सप्लाई का सामान्य रखा जा सका और लोग अनावश्यक रूप से गैस की रिफिल कराकर न रखें.
गैस एजेंसी संचालकों को पहुंचा मैसेज
गैस एजेंसी संचालकों के मुताबिक ऑयल कंपनियों की तरफ से निर्देश मिले हैं कि फिलहाल कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई को रोक दिया जाए. आईओसीएल के एरिया मैनेजर संदीप चावला ने बताया, ” फिलहाल अभी गैस की कमी नहीं है, लेकिन ईरान युद्ध की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. यदि युद्ध की स्थिति बनी रही तो भविष्य में एलपीजी को लेकर परेशानी आ सकती है. यही वजह है कि घरेलू उपभोक्ताओं की प्राथमिकता को देते हुए फिलहाल कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई को रोकने का निर्णय लिया गया है.”
पहले कीमतें बढ़ाई, फिर सप्लाई रोकी
कमर्शियल सिलेंडर पर रोक से होटल, रेस्टोंरेंट पर असर (ban on supply of commercial cylinders) दिखाई देगा. राजधानी भोपाल में ही करीबन ढाई हजार रेस्टोरेंट, छोटे-बड़े होटल और करीबन 1 हजार रेहड़ी की दुकानें हैं, जहां कमर्शियल सिलेंडर का उपयोग होता है. सप्लाई रोके जाने से होटल-रेस्टोरेंट आदि के संचालन पर सीधा असर दिखाई देगा. हाल ही में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढोत्तरी की गई है. इसकी कीमतों को बढ़ाकर 1773 से 1888 रुपए किया गया है. रेस्टोरेंट संचालक सवाल उठा रहे हैं कि जब कीमतें बढ़ा दी गई हैं तो फिर इसकी सप्लाई क्यों रोकी गई है?


