बीजापुर: बीजापुर जिले के भोपालपटनम थाना पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. 171 कृषि कार्यों से पशुओं गाय, बैल और बछड़े को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया है. पुलिस ने (cattle smuggling network destroyed) इस मामले में कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जानकारी में बताया कि पकड़े गए आरोपियों में तेलंगाना के 3, महाराष्ट्र के 5 और बीजापुर जिले का 1 व्यक्ति शामिल है.
इसे भी पढ़ें – बिलासपुर के घाटों पर अवैध रेत उत्खनन का बोलबाला, कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ मवेशी तस्कर उल्लूर घाटी–चिल्लामरका के जंगल पहाड़ी रास्ते से कृषि पशुओं को हांककर तेलंगाना की ओर ले जा रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और मवेशियों को ले जा रहे आरोपियों को पकड़ लिया. मौके पर गवाहों की उपस्थिति में कुल 171 नग कृषक पशु (गाय, बैल एवं बछड़े) बरामद किए गए.
इसे भी पढ़ें – “धान का कटोरा अब अफीम का कटोरा?” भाजपा नेता के खेत में अफीम मिलने पर कांग्रेस का तीखा हमला
cattle smuggling network destroyed – पुलिस ने सभी मवेशियों को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराकर सुरक्षा के लिए नगर पंचायत भोपालपटनम के गौठान में रखा है. वहीं गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण संशोधन अधिनियम 2011 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है.


