भोपाल : मध्य प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया भले ही पूरी हो गई हो, लेकिन इसको लेकर शिकायतों का दौर खत्म नहीं हुआ. पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य ऐसे कई मतदाताओं को साथ लेकर चुनाव आयोग पहुंचे. जिनके घर में कई अवैध मतदाताओं के नाम जुड़े हुए हैं. भोपाल के करोंद इलाके में रहने वाले मतदाता मोहन लाल साहू (37 voters in one house) ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके घर पर अभी भी 36 मतदाताओं के नाम जुड़े हैं. दिग्विजय सिंह ने ऐसे कई मतदाताओं से जुड़ी शिकायत मुख्य चुनाव पदाधिकारी से की है.
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल भोपाल की नरेला विधानसभा क्षेत्र में आने वाले रतन कालोनी, करोंद के मोहन लाल साहू को भी लेकर पहुंचे. मोहन लाल साहू ने बताया कि “मेरे मकान में 65 फर्जी मतदाताओं के नाम जुड़े हुए थे. शिकायत के बाद नाम हटे, लेकिन अभी भी 37 नाम और जुड़े हुए हैं.” रतन कॉलोनी के वार्ड नंबर 50 के अनिल सिंह यादव ने बताया कि “उनके घर में 45 नाम जुड़े हुए हैं. जबकि मेरे घर में 4 सदस्य ही हैं. शिकायत की है कि बाकी नाम काटे जाएं.”
37 voters in one house – रतन कॉलोनी में रहने वाले कमलेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि “वह 2007 से रह रहे हैं. एसआईआर से पहले मेरे घर से 70 फर्जी नाम जुड़े हुए थे, एसआईआर के दौरान यह सभी फर्जी नाम हटाए जाने के लिए कहा गया था. एसआईआर के बाद हमारे 8 सदस्यों के बाद भी 42 नाम और जुड़े हुए हैं. इन्हें हम जानते ही नहीं हैं. इनमें कई विभिन्न जातियों के लोग शामिल हैं. मैं भी सरकारी विभाग में 43 साल इंजीनियर रहा हूं. एआरओ रहा हूं, आरओ रहा हूं. जब तब मेरी सहमति नहीं होगी, कैसे कोई नया नाम जोड़ सकता है. यदि मकान नंबर गलत है तो उसे सुधार किया जाए, या फिर फर्जी नाम हटाए जाएं.”


