अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली को आधुनिक सार्वजनिक परिवहन की बड़ी सौगात मिली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (8 मार्च) को दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर (Delhi’s speed gets boost) का उद्घाटन किया और फेज-V(ए) के तीन नए कॉरिडोर का शिलान्यास किया. लगभग 18 हजार करोड़ रुपए की लागत वाली इन परियोजनाओं से राजधानी में कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लाखों लोगों की यात्रा अधिक तेज, सुरक्षित और सुगम बनेगी.
इसे भी पढ़ें – साकेत में मणिपुर की महिला के साथ मारपीट और छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज की FIR; आरोपियों की तलाश में जुटी दिल्ली पुलिस
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि देश को प्रगति की राह पर निरंतर आगे बढ़ाने वाले पीएम मोदी का दिल्ली आगमन राजधानी के लिए गौरव का क्षण है.उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली की जनता, विशेषकर महिलाओं को यह महत्वपूर्ण सौगात देना अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा आधुनिक सार्वजनिक परिवहन का लाभ दिल्ली के हर नागरिक को मिलेगा, लेकिन माताओं, बहनों और बेटियों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का यह माध्यम विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगा.
इसे भी पढ़ें – ‘फांसी घर’ विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक उड़ा रही सरकार
Delhi’s speed gets boost – सीएम रेखा ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा जिन दो कॉरिडोर का उद्घाटन किया गया है, उनमें मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर (लगभग 12 किमी) और मजलिस पार्क से दीपाली चौक (लगभग 9 किमी) शामिल हैं. इन कॉरिडोरों के शुरू होने से दिल्ली के लाखों लोगों का आवागमन आसान होगा. विशेष रूप से वजीराबाद, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार और करावल नगर जैसे यमुना पार के क्षेत्रों में पहली बार मेट्रो सुविधा पहुंचेगी.


