Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पढ़ाई की जगह छात्राओं से मसाज कराने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित, जांच के बाद BSA की बड़ी कार्रवाई
    • ईरान-इजराइल जंग से नहीं महंगी होगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें! भारत सरकार का बड़ा बयान- ‘हमारे पास है तेल का पर्याप्त स्टॉक’
    • अन्ना हजारे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी! बोले- ‘शांति के लिए पहल करे भारत’
    • अमित शाह की हुंकार! ‘केदारनाथ से कन्याकुमारी तक चुन-चुनकर बाहर होंगे घुसपैठिये’
    • IPS अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वेडिंग कार्ड
    • निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर उपेंद्र कुशवाहा का रुख साफ, बोले- JDU के अस्तित्व के लिए यह जरूरी
    • घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों को ममता ने बनाया मुद्दा, कल बंगाल में महिलाओं का बड़ा विरोध प्रदर्शन
    • पंजाब में ‘इंडस्ट्रियल क्रांति’ की शुरुआत! नई नीति 2026 से खुलेंगे निवेश के द्वार, लाखों युवाओं को मिलेगा रोजगार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, March 7
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » दुर्ग में अफीम की खेती का भंडाफोड़! आरोपी BJP नेता सस्पेंड, भूपेश बघेल बोले- ‘विधानसभा में गूंजेगा मुद्दा’

    दुर्ग में अफीम की खेती का भंडाफोड़! आरोपी BJP नेता सस्पेंड, भूपेश बघेल बोले- ‘विधानसभा में गूंजेगा मुद्दा’

    March 7, 2026 छत्तीसगढ़ 4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दुर्ग: जिले के ग्राम समोदा में शिवनाथ नदी किनारे मक्के की फसल की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया है. इस पर कार्रवाई के साथ राजनीति भी हो रही है. पूर्व CM भूपेश बघेल खुद वो खेत देखने भी पहुंच गए जिस पर अफीम की खेती हुई है और उसे बीजेपी नेता का बताया जा रहा है. हालांकि बीजेपी नेता ने आरोपों को खारिज किया है. वहीं बीजेपी ने फिलहाल नेता विनायक ताम्रकर को सस्पेंड कर दिया है.

    पुलिस और प्रशासन को सूचना मिली कि मक्के की फसल के बीच अफीम उगाई जा रही है. अधिकारियों ने खेत की जांच की तो लगभग डेढ़ से 2 एकड़ जमीन में अवैध अफीम की फसल पाई गई. इससे इलाके में हड़कंप मच गया. फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं.

    भाजपा नेता विनायक ताम्रकर निलंबित

    इस मामले में कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों ने भाजपा पर हमला बोला. इसके बाद विनायक ताम्रकर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी से निलंबित कर दिया है. पार्टी ने कहा कि उनके कथित व्यवहार से पार्टी की छवि धूमिल हुई है और इसलिए यह कार्रवाई की गई है.

    opium cultivation BJP leader

    खेती देखने पहुंचे भूपेश बघेल

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी घटनास्थल पर पहुंचे और इस मामले को गंभीर बताते हुए आरोप लगाया कि ऐसे मामले भाजपा नेताओं के संरक्षण में हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ अफीम नहीं बल्कि अन्य नशीले पदार्थों के लिए भी खेत का इस्तेमाल हो सकता है.

    बीजेपी नेता गृहमंत्री का करीबी है और ये पूरा कारोबार बीजेपी के संरक्षण में ये रहा है. एजुकेशन हब अब नशे का हब बन गया है.- भूपेश बघेल, पूर्व CM

    विनायक ताम्रकर ने आरोपों को खारिज किया

    विनायक ताम्रकर ने इन आरोपों से खुद इंकार किया है. उनका कहना है कि यह राजनीति का हिस्सा है और जमीन उनकी खुद की नहीं है. उन्होंने कहा कि उन्होंने जो जमीन दी थी, उसे किसी और ने उपयोग किया, और वे उन लोगों को जानते तक नहीं हैं.

    मुझे राजनीति का शिकार बनाया जा रहा है. यह जमीन मेरी नहीं है और मैं इस अफीम की खेती के बारे में कुछ नहीं जानता.- विनायक ताम्रकर

    आगे क्या हो रही कार्रवाई?

    एएसपी मणिशंकर चंद्रा के नेतृत्व में की गई इस रेड कार्रवाई में करीब 5 से 6 एकड़ जमीन में अवैध अफीम की खेती होने की जानकारी सामने आई है. पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और खेत में लगी फसल को नष्ट करने की कार्रवाई जारी है. इस मामले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार सहित दो अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है.

    पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस अवैध खेती में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था. बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में इस तरह खुले तौर पर अफीम की खेती के मामले बहुत कम सामने आते हैं. यही वजह है कि पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है. अधिकारियों के अनुसार खेत में करीब एक एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में अफीम की तैयार फसल मिली, जिसे देखकर टीम भी चौंक गई.

    अफीम की खेती है प्रतिबंधित

    भारत में बिना सरकारी अनुमति के अफीम की खेती पूरी तरह प्रतिबंधित है, क्योंकि इससे नशीले पदार्थ तैयार किए जाते हैं जिनका इस्तेमाल ड्रग्स के रूप में होता है. इसी वजह से इस पर सख्त कानून लागू किया गया है. नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस यानी एनडीपीएस एक्ट के तहत अवैध अफीम की खेती करना गंभीर अपराध है. इस कानून के तहत दोषी पाए जाने पर आरोपी को 10 से 20 साल तक की सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    बलौदाबाजार में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! प्लेसमेंट कैंप में 180 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई

    CG Politics: नए किरदार में नजर आएंगे जय-वीरू? टीएस सिंहदेव बोले- हर बार एक ही फिल्म बने यह जरूरी नहीं

    राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र ‘पंडो जनजाति’ की जमीन पर कब्जा! न्याय की गुहार के बाद एक्शन में प्रशासन, दोषियों पर गिरेगी गाज

    कचरा बीनने वाली महिलाओं की अद्भुत कहानी! शहर साफ करते-करते किसी ने किया BA तो कोई बनी आत्मनिर्भर

    रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रेलर की टक्कर में 5 यात्रियों की मौत; कई गंभीर रूप से घायल

    रक्षक ही बना भक्षक? जांजगीर में सरपंच पति ने 30 लोगों के साथ मिलकर की लूटपाट और आगजनी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.