Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शिंदे सरकार का बड़ा फैसला: महाराष्ट्र में लागू होगा धर्मांतरण विरोधी कानून, जानें क्या हैं सजा के कड़े प्रावधान
    • अमेरिका-ईरान जंग के बीच भारत सरकार का बड़ा एलान- 50 दिनों तक नहीं होगी तेल-गैस की किल्लत
    • ईरान-इजराइल युद्ध पर सरकार के स्टैंड को लेकर कांग्रेस हमलावर, पूछा- “विश्व गुरु के दावों का क्या हुआ?”
    • अमेरिका-ईरान युद्ध पर केंद्र की चुप्पी पर भड़के मनीष सिसोदिया, पूछा- “इतने बड़े संकट पर सरकार खामोश क्यों?”
    • रुद्रपुर में तनाव! नमाजी से मारपीट के बाद अटरिया मंदिर प्रबंधक का एक और वीडियो वायरल
    • शर्मनाक! टॉयलेट के अंदर कैमरा… बागपत टोल प्लाजा की इस करतूत ने उड़ाए सबके होश, महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन
    • नीतीश कुमार का ‘दिल्ली’ की ओर कदम! अमित शाह की मौजूदगी में भरा राज्यसभा का नामांकन
    • सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक संग लिए सात फेरे, मुंबई में संपन्न हुई शाही शादी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, March 6
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » राज्यसभा की 37 सीटों के लिए सियासी संग्राम, क्या उच्च सदन में बढ़ेगी एनडीए की ताकत?

    राज्यसभा की 37 सीटों के लिए सियासी संग्राम, क्या उच्च सदन में बढ़ेगी एनडीए की ताकत?

    March 5, 2026 देश 2 Mins Read
    RS Election 2026
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    NDA और UPA के बीच 37 राज्यसभा सीटों काे जीतने की लड़ाई शुरू हो गई है. 16 मार्च को होने वाले चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल चरम पर है. नॉमिनेशन की आखिरी (RS Election 2026) तारीख 5 मार्च है. अभी 37 सीटों में से 25 इंडिया ब्लॉक के पास हैं, जबकि NDA के पास 12 हैं. हालांकि, चुनाव के बाद तस्वीर बदल सकती है, और NDA को 5 से 6 सीटों का फायदा ​हाे सकता ​है.

    इसी काे लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरा करेंगे. इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनकी मौजूदगी को अहम संकेत माना जा रहा है. राज्यसभा नॉमिनेशन में दोनों नेताओं की सक्रिय भागीदारी ने साफ तौर पर यह पॉलिटिकल मैसेज दिया है कि NDA रणनीतिक रूप से एकजुट है. इसलिए, माना जा रहा है कि आने वाले राज्यसभा चुनाव में काफी बदलाव हो सकता है. इस चुनाव में जहां NDA की सीटों की संख्या बढ़ सकती है, वहीं UPA को झटका भी लग सकता है.

    इसे भी पढ़ें – खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: ‘बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं’, खरगे का कड़ा रुख

    महाराष्ट्र से शरद पवार, प्रियंका चतुर्वेदी और रामदास अठावले, तमिलनाडु से एम. थंबीदुरई, तिरुचि शिवा, कनिमोझी और एन.वी.एन. सोमू, पश्चिम बंगाल से साकेत गोखले, विकास रंजन भट्टाचार्य और सुब्रत बख्शी, और बिहार से उपेंद्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर और हरिवंश नारायण सिंह जैसे बड़े नेताओं का कार्यकाल इस साल खत्म हो जाएगा. इनमें से रामदास अठावले को फिर से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया गया ​है. BJP ने बुधवार को एक प्रेस नोट में यह जानकारी दी.

    RS Election 2026 – चुनाव के बाद राज्यसभा में कुछ नए चेहरे दिख सकते हैं, जिनमें बिहार से नीतीश कुमार, BJP के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन, BJP के जनरल सेक्रेटरी विनोद तावड़े, शिवेश राम, संजय भाटिया और पार्थ पवार जैसे नेता शामिल हैं, जो जल्द ही राज्यसभा में डेब्यू कर सकते हैं.

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ईरान-इजराइल युद्ध पर सरकार के स्टैंड को लेकर कांग्रेस हमलावर, पूछा- “विश्व गुरु के दावों का क्या हुआ?”

    नीतीश कुमार का ‘दिल्ली’ की ओर कदम! अमित शाह की मौजूदगी में भरा राज्यसभा का नामांकन

    राज्यसभा चुनाव में भाजपा का ‘मास्टर स्ट्रोक’: बिहार से नितिन नबीन तो ओडिशा से मनमोहन सामल

    ईरान में एक युग का अंत! अली खामेनेई की मौत पर भारत ने प्रकट किया दुख, विदेश सचिव ने दूतावास पहुंचकर दर्ज कराई संवेदना

    सुक्खू सरकार का सरप्राइज: कांगड़ा के अनुराग शर्मा को मिला राज्यसभा का टिकट, तेलंगाना से सिंघवी की ‘एंट्री’

    खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: ‘बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं’, खरगे का कड़ा रुख

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.