मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर : खड़गंवा इलाके में हर साल गर्मियों के दौरान ग्रामीण इलाकों में पानी की भारी किल्लत हो जाती है. खासकर शादी-विवाह, अन्नप्राशन, धार्मिक आयोजनों और अन्य सार्वजनिक (health minister’s driver avatar) कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है. कई बार दूर-दराज़ से पानी लाने की व्यवस्था करनी पड़ती है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतें होती हैं. स्थानीय लोग लंबे वक्त से पानी की किल्लत को लेकर मदद की मांग कर रहे थे.
टैंकर पर सवार होकर जनता को दी सौगात
इसी समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में शनिवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया. क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने खड़गंवा क्षेत्र की 28 ग्राम पंचायतों को पानी के टैंकर उपलब्ध कराए. मंत्री ने स्वयं हरी झंडी दिखाकर टैंकरों को रवाना किया और ट्रैक्टर में लगे टैंकर को चलाकर योजना का शुभारंभ किया. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे. ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे गर्मी के मौसम में राहत देने वाला निर्णय बताया.
28 पंचायतों को टैंकर सौंपे गए
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि पहले चरण में 28 पंचायतों को टैंकर सौंपे गए हैं, जबकि शेष पंचायतों को भी जल्द ही टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे. मंत्री ने कहा कि आज दो पंचायतों में सांकेतिक (health minister’s driver avatar) रूप से टैंकर सेवा की शुरुआत की गई है, ताकि आगामी गर्मी के मौसम में किसी भी सार्वजनिक आयोजन में पानी की कमी न हो.


