दिल्ली की चांदनी चौक की तंग गलियों में बिजली की लटकती तारों को जल्द ही जमीन के अंदर यानि अंडरग्राउंड किया जाएगा. इसकी शुरुआत पहले फेज में 28 गलियों से की जा रही है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और (chandni chowk will change) ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने गुरुवार को पुरानी दिल्ली के टाउन हॉल से योजना को हरी झंडी दिखाई.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ये योजना 160 करोड़ की है. साथ ही दिल्ली की 50 साल आगे की बिजली खपत को देखते हुए काम कर रहे हैं. ताकि भविष्य में कोई परेशानी पेश ना आए. इसी के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक के लिए 1000 करोड़ के फंड का भी ऐलान किया.
इसे भी पढ़ें – नौकरानी ने रची ‘स्पेशल 26’ वाली कहानी, ED की फर्जी रेड डालकर साफ कर दिया मालिक का घर
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज दिल्ली ने अपने अतीत को नमन करते हुए भविष्य की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाया. चांदनी चौक सदियों से व्यापार और संस्कृति का जीवंत केंद्र रहा है. यहां की हवेलियां इतिहास की गवाही देती हैं और गलियां हमारी विरासत को संजोए हुए हैं. लेकिन लंबे समय से ऊपर लटकते बिजली के तार इस सौंदर्य पर परदा डालते थे और सुरक्षा के लिए भी चुनौती थे.
chandni chowk will change – मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज ही जो योजना शुरू की जा रही है. पहले फेज में 160 करोड़ की लागत से 28 सड़कों से ओपन तारें हटाई जाएंगी. सड़कों को ठीक करेंगे. ये चांदनी चौक में केवल शुरुआत है. अभी पुरानी दिल्ली में बहुत काम करने है. आपको पता है ना शाहजहांनाबाद बोर्ड की चैयरमैन कौन है? पहले के मुख्यमंत्री अपने पास कोई विभाग नहीं रखते थे ताकि फंसे ना. फिर भी क्या करके गए ना पता है ना लेकिन हम जिम्मेदारी से डरते नहीं हैं.


