उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में नितिन नागर की दिनदहाड़े हुई निर्मम हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई सनसनीखेज खुलासे सामने आए हैं. जांच में पता चला है कि साल 2024 में विनय नामक युवक की हत्या का बदला लेने के लिए इस पूरे हत्याकांड की साजिश रची गई थी. नितिन को (greater Noida murder case) गोली मारने के बाद आरोपियों ने उसका गला भी रेत दिया था. हत्या के बाद सोशल मीडिया पर ‘बदला पूरा हुआ’ इंस्टाग्राम स्टेटस लगाया.
पुलिस के अनुसार, मृतक नितिन नागर ने ही 2024 में विनय की हत्या की थी, जिसके चलते उसे जेल भी जाना पड़ा था. उसी घटना का बदला लेने के लिए विनय के भाई और उसके मामा राजेश ने मिलकर नितिन की हत्या की साजिश रची. जांच में सामने आया है कि बदले की यह योजना करीब दो साल पहले ही बना ली गई थी, लेकिन आरोपी सही मौके की तलाश में थे. नितिन के जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने हत्या की योजना को अमलीजामा पहनाया.
इसे भी पढ़ें – Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट
पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि नितिन और विनय दोनों गांव में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में लाइटिंग का काम करते थे. इसी दौरान दोनों के बीच कई बार विवाद और झगड़े हुए थे. शुरुआत में यह मामूली कहासुनी थी, लेकिन धीरे-धीरे यह दुश्मनी में बदल गया. इसी रंजिश ने पहले विनय और फिर नितिन की हत्या जैसी घटनाओं को जन्म दिया.
greater Noida murder case – जांच के अनुसार, हत्या से एक दिन पहले आरोपियों ने नितिन की गतिविधियों की रेकी की थी. आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति नितिन पर नजर रख रहा था और उसकी हर गतिविधि की जानकारी बाकी आरोपियों तक पहुंचा रहा था. नितिन की पत्नी की तहरीर पर गांव के ही नितिन, जीते, सचिन, विपिन, मामा राजेश सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि मुख्य आरोपी सचिन और विपिन को बुधवार रात मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया.


