संगरूर : आज संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत-अमेरिका कर मुक्त व्यापार समझौते के खिलाफ और अन्य किसानी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान की रिहायश के आगे विशाल रोष प्रदर्शन किया गया। किसानों ने सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक रोष धरना दिया और मांग की है कि भारत-अमेरिता कर (farmers protest Chandigarh) मुक्त व्यापार समझौता रद्द किया जाए। इसके साथ ही बिजली बिल, बीज बिल 2025 और लेबर कोड रद्द करने सहित मनरेगा को बहाल करने की भी मांग की गई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने इन बिलों के खिलाफ आज तक एक शब्द भी नहीं बोला।
farmers protest Chandigarh – किसानों ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार केंद्र की कठपुतली बनकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले पंजाब के पानी पर डाका मारा गया और अब चिप वाले मीटर लगा कर आम जनता और किसानों पर बोझ डाला जा रहा है। संयुक्त मोर्चे की अलग-अलग किसान और मजदूर जत्थेबंदियों ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने इन जनविरोधी बिलों पर अपना स्टैंड स्पष्ट न किया तो आने वाले दिनों में संघर्ष तेज किया जाएगा।


