प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट 2026 में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. वहीं, कांग्रेस को छोड़कर अन्य विपक्षी पार्टियों (PM Modi in Meerut) टीएमसी, डीएमके सहित बीएसपी का आभार जताया. पीएम मोदी ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह प्रदर्शन दिखाता है कि “देश की सबसे पुरानी पार्टी विचारधारा के हिसाब से दिवालिया हो गई है.”
यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट के दौरान नई दिल्ली के भारत मंडपम के अंदर विरोध प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने कथित “बेरोजगारी, महंगाई और कथित इंडिया-US ट्रेड डील” को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए थे.
इस अवसर पर पीएम मोदी ने इंडिया ब्लॉक में कांग्रेस के साथियों को पार्टी की यूथ विंग के शर्टलेस प्रोटेस्ट की बुराई करने के लिए भी धन्यवाद दिया और कहा, “एक बात जो मुझे खुशी देती है, वह यह है कि कांग्रेस के सभी साथियों ने दिल्ली की घटना पर पार्टी की बुराई करने की हिम्मत दिखाई है. मैं इसके लिए उनका शुक्रिया अदा करता हूं.”
उन्होंने कहा, “पूरा देश गर्व से भर गया था, लेकिन, कांग्रेस ने क्या किया? उन्होंने एक ग्लोबल इवेंट को अपनी गंदी और नंगी पॉलिटिक्स का प्लेटफॉर्म बना दिया. कांग्रेस नेता विदेशी मेहमानों के सामने नंगे होकर वेन्यू पर पहुंच गए.”
PM Modi in Meerut – उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर देश को “बदनाम” करने का आरोप लगाया और कहा, “जब गांव में किसी की शादी होती है, तो हर कोई घरवालों की मदद करता है ताकि मेहमान गांव की अच्छी तस्वीर लेकर जाएं, लेकिन, कांग्रेस अपने ही देश को बदनाम करने पर फोकस कर रही है.”


