मध्य प्रदेश में एक तरफ जहां विधानसभा का सत्र चल रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के मध्य प्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे जी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. यह इस्तीफा उन्होंने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं नेता प्रतिपक्ष (why did Hemant Katare leave post) उमंग सिंघार को सौंपा है. सदन के बीच में उनके इस्तीफा देने के बाद से ही नई तरह की अटकलों का बाजार गर्म हो गया है.
उन्होंने बताया कि हेमंत कटारे ने अपने इस्तीफे में पारिवारिक दायित्वों एवं समय की कमी का उल्लेख किया है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि वर्तमान परिस्थितियों में वे अपने विधानसभा क्षेत्र को अपेक्षित समय और ध्यान नहीं दे पा रहे थे, इसी कारण उन्होंने उप नेता प्रतिपक्ष के पद से त्यागपत्र दिया है. कांग्रेस की मानें तो कटारे ने परिवार को समय न दे पाने के कारण पद से इस्तीफा दिया है.
why did Hemant Katare leave post – उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हेमंत कटारे का यह इस्तीफा केवल पद से संबंधित है, न कि पार्टी की सदस्यता से संबंधित है. वे कांग्रेस पार्टी के साथ थे, हैं और आगे भी पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के साथ रहेंगे. मतलब कांग्रेस की मानें तो हेमंत कटारे कांग्रेस में ही बने रहेंगे और एक विधायक के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे.


