Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इलाज का दिलाया भरोसा
    • “माता प्रसाद पांडेय को शिवपाल यादव का श्राप न लग जाए”, विधानसभा में CM योगी का बड़ा तंज
    • दिल्ली में AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस का शर्टलेस प्रदर्शन, बीजेपी बोली- ‘यह देश का अपमान है’
    • 400 किसानों पर गिरी पुलिस की गाज! भारी झड़प के बाद दर्ज हुआ मुकदमा, जानें क्या है पूरा विवाद
    • किसानों पर केस दर्ज करने को लेकर भड़के जोगिंदर सिंह उगराहां, पंजाब सरकार की तुलना ‘अंग्रेजों’ से की
    • सियासी जुबानी जंग: मजीठिया ने भगवंत मान पर बोला सीधा हमला, निजी आदतों को लेकर मुख्यमंत्री पर उठाए गंभीर सवाल
    • सुखबीर बादल का बड़ा धमाका: “नशा बेचने वाले AAP के कमाऊ पुत्त”, विधायकों की जेब में जा रहा हिस्सा
    • मिसाल बन गई स्वीटी! गोहाना की किन्नर स्वीटी ने समाज को दिखाया आईना, शुरू किया दुग्ध फार्म और बन गईं ‘एंप्लॉयर’
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, February 20
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » दिल्ली में AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस का शर्टलेस प्रदर्शन, बीजेपी बोली- ‘यह देश का अपमान है’

    दिल्ली में AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस का शर्टलेस प्रदर्शन, बीजेपी बोली- ‘यह देश का अपमान है’

    February 20, 2026 दिल्ली 2 Mins Read
    AI Summit Protest
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में प्रदर्शन किया. एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर इन कार्यकर्ताओं ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध किया (AI Summit Protest) और पीएम मोदी के खिलाफ नारे लगाए. इन कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया. हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया. भाजपा ने कांग्रेस को निशाने पर लिया और कहा कि ऐसे मंच पर देश को शर्मसार किया जा रहा है.

    प्रदर्शनकारियों को भारत मंडपम से पकड़कर पुलिस तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन ले गई है. इन लोगों से पूछताछ की जा रही है. युवा कांग्रेस से जुड़े प्रदर्शनकारी हॉल नंबर-5 के अंदर मार्च करते हुए पहुंचे. वे सफेद टी-शर्ट पहने या पकड़े हुए थे, जिन पर प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरें छपी थीं. इन टी-शर्ट पर ‘इंडिया यूएस ट्रेड डील’, ‘एपस्टीन फाइल्स’ और ‘पीएम इज़ कम्प्रोमाइज्ड’ जैसे नारे लिखे थे. कुछ प्रदर्शनकारियों ने टी-शर्ट भी उतार दी. उनके विरोध प्रदर्शन के चलते वहां अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद कुछ प्रतिभागियों और कुछ प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई.

    AI Summit Protest: युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि आज AI समिट में भारतीय युवा कांग्रेस के साथियों ने स्पष्ट कर दिया कि देश का युवा अब चुप नहीं बैठेगा. ‘PM is compromised’ ये सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि करोड़ों बेरोजगार युवाओं का आक्रोश है. अमेरिका के साथ यह ट्रेड डील हमारे किसानों और जनता के हितों के साथ खिलवाड़ है, जिससे सिर्फ अमेरिका को फायदा होगा. लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध हमारा अधिकार है और हम युवाओं की आवाज बुलंद करते रहेंगे. बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद में भी ये मुद्दा उठाया था.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिंस खालिद; हुए कई बड़े समझौते

    दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! AAP ने बीजेपी सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

    गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई ‘अटल कैंटीनों’ का भव्य शुभारंभ

    VHP ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, लगाया हिंदुओं के साथ पक्षपात का आरोप; कहा – ‘कानून सबके लिए हो समान’

    मेट्रो का वादा कर बिके फ्लैट, पर आज भी अधूरा सपना; अब महिलाओं ने संभाला मोर्चा, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    Lawrence Bishnoi Gang: ब्यूटी पार्लर से चल रहा था खूनी खेल, अरेस्ट हुई लॉरेंस गैंग की ‘मैडम जहर’

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.