Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिग से दरिंदगी करने वाले को मिली 20 साल की सजा, जज ने सुनाई ऐसी कठोर सजा कि कांप उठेगा आरोपी!
    • चमत्कार! 5 साल की उम्र में खोया था बेटा, 14 साल बाद सोशल मीडिया के जरिए मिला, कहानी सुन आंखों में आ जाएंगे आंसू
    • चास में सियासी जंग: नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, एक-दूसरे पर आरोपों की बौछार!
    • बजट सत्र में हंगामा: SIR के मुद्दे पर आमने-सामने आए दिग्गज! नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना, जानें क्या है पूरा विवाद
    • सावधान! सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी, बजरंग दल ने की शिकायत और पुलिस ने कर लिया अरेस्ट
    • बदल रहा है बस्तर! इंद्रावती नदी पर शुरू हुआ ‘रिवर एडवेंचर फेस्ट’, गोलियों की गूंज के बीच अब दिखेगा रोमांच का जलवा
    • AI समिट में बवाल: बीच कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उतारी टी-शर्ट! ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन से मचा हड़कंप
    • झीरम घाटी पर विजय शर्मा: “शहीद कांग्रेस नेताओं को जवान दे रहे सच्ची श्रद्धांजलि”, डिप्टी सीएम के बयान के क्या हैं मायने?
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, February 20
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » T20 World Cup 2026: भारत नहीं खेलेगा सेमीफाइनल! पाकिस्तानी दिग्गज के इस दावे से क्रिकेट जगत में मचा बवाल

    T20 World Cup 2026: भारत नहीं खेलेगा सेमीफाइनल! पाकिस्तानी दिग्गज के इस दावे से क्रिकेट जगत में मचा बवाल

    February 20, 2026 खेल 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 राउंड की शुरुआत 21 फरवरी से होने जा रही है, जहां 8 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए एक-दूसरे से भिड़ने वाली हैं. इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. भारत, जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज ग्रुप 1 में एक-दूसरे को चुनौती देंगे. वहीं, बाकी चार टीमें श्रीलंका, पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड हैं. इन रोमांचक मुकाबलों से पहले पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है.

    मोहम्मद आमिर का चौंकाने वाला दावा

    सुपर-8 राउंड की शुरुआत से ठीक पहले मोहम्मद आमिर अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. उन्होंने भविष्यवाणी की है कि भारत इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाएगा. यानी सुपर-8 राउंड में ही उसका सफर खत्म हो जाएगा. भारत इस टूर्नामेंट का मेजबान और मौजूदा चैंपियन है, टीम ने अपने ग्रुप में शानदार प्रदर्शन किया और चारों मैच जीतकर ग्रुप चैंपियन बनी. भारत टूर्नामेंट के सबसे बड़े फेवरेट्स में से एक माने जा रहे हैं, लेकिन आमिर का मानना है कि भारत सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगा.

    मोहम्मद आमिर ने GEO TV पर एक शो के दौरान कहा, ‘भारत टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा. पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच को छोड़कर, भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप हर खेल में ध्वस्त हुई है. साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज जिस तरह से खेल रहे हैं, वह किसी भी टीम को हरा सकते हैं.’ बता दें, सुपर-8 राउंड में ग्रुप-1 काफी मजबूत है. ग्रुप-1 की चारों टीमों ने अभी तक एक भी हार का सामना नहीं किया है. भारत के अलावा साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज ने भी 4-4 ग्रुप मैच जीते हैं. वहीं, जिम्बाब्वे ने तीन जीत और एक नो रिजल्ट के साथ अपनी जगह बनाई है.

    सुपर-8 राउंड में भारत के मैच

    सुपर-8 राउंड में टीम इंडिया 22 फरवरी को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका से पहला मैच खेलेगी. इसके बाद 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे से उसकी टक्कर होगी. वहीं, भारत का आखिरी सुपर-8 मैच 1 मार्च को कोलकाता में वेस्टइंडीज से होगा. टीम इंडिया को सेमीफाइनल में सीधी एंट्री के लिए कम से कम 2 मैच जीतने होंगे.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हार के बाद भी ऑस्ट्रेलिया की ‘बल्ले-बल्ले’, बांग्लादेश की शानदार वापसी; देखें 12 टीमों की लिस्ट

    Lowest Strike Rate : सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी

    इमाद वसीम पर लगा अपने ही बच्चे की हत्या का आरोप? दूसरी शादी के बाद मची सनसनी!

    IND vs PAK : सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या का कुलदीप यादव पर फूटा गुस्सा, जानें मैदान पर क्या हुआ

    शाहिद अफरीदी का फूटा गुस्सा, बाबर आजम और दामाद शाहीन को टीम से बाहर करने की मांग

    खत्म हुआ करियर, अब लेगा पाकिस्तान से बदला! 151 से नंबर-1 बनने तक की खौफनाक दास्तान

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.