Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सावधान! कहीं आपका फोन भी तो ‘Expire’ नहीं हो गया? चुटकियों में खाली हो सकता है पूरा बैंक अकाउंट
    • Holi 2026: आपकी राशि के लिए कौन-सा रंग है सबसे लकी? लाल, पीला या हरा… खेलने से पहले जान लें
    • दुखद! फुटबॉल खेलते-खेलते शिलांग के सांसद रिकी एंड्रयू का निधन, पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक
    • Mani Meraj: जेल से बाहर आएंगे मशहूर यूट्यूबर मनी मिराज, पीड़िता से शादी करने पर बनी सहमति!
    • हापुड़ में रूह कंपाने वाली वारदात: 4 साल की दरिंदगी से हारकर किशोरी ने पिया तेजाब, आरोपी फरार!
    • धुले ट्रिपल मर्डर : एक छोटी सी बात पर सगाई में चले हथियार, बिछ गई 3 लाशें, दहल उठा महाराष्ट्र
    • रूह कंपाने वाला जुर्म : 6 साल पहले मारे गए बच्चे की तलाश में उतरी JCB, कातिल ने बताई खौफनाक दास्तान
    • चमत्कार से कम नहीं! 13 साल पहले गलत ट्रेन पकड़कर झारखंड से केरल पहुंचा 7 साल का बेटा, अब हुआ मां-बाप से मिलन
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, February 20
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » JPSC Civil Services : जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तिथि बदली, अब 15 मार्च को होगा एग्जाम

    JPSC Civil Services : जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तिथि बदली, अब 15 मार्च को होगा एग्जाम

    February 19, 2026 झारखण्ड 2 Mins Read
    exam date changed
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) की तिथि में बदलाव किया है. पहले यह परीक्षा 8 मार्च 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन (exam date changed) अब इसे 15 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा. आयोग ने संशोधित कार्यक्रम जारी करते हुए अभ्यर्थियों को नई तिथि के अनुसार अपनी तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

    आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक परिवर्तन प्रशासनिक कारणों से किया गया है. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें. प्रारंभिक परीक्षा राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.

    इसे भी पढ़ें – जॉब के नाम पर थाईलैंड ले जाकर करवाते थे साइबर ठगी, पढ़ें चौंकाने वाला खुलासा

    इस संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 103 पदों पर नियुक्ति की जानी है. इनमें उपसमाहर्ता, डीएसपी, जिला समादेष्टा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग में सहायक निदेशक, कृषि एवं सहकारिता विभाग में सहायक निबंधक, सहायक नगर आयुक्त तथा सहायक निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं. युवाओं के बीच इस परीक्षा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है.

    exam date changed – आवेदन प्रक्रिया पहले से जारी और अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन पूरा करना होगा. परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी पूर्व निर्धारित समय-सीमा के अनुसार ही प्रभावी रहेगी. आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा तिथि में बदलाव के अलावा अन्य शर्तों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है.

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    चमत्कार से कम नहीं! 13 साल पहले गलत ट्रेन पकड़कर झारखंड से केरल पहुंचा 7 साल का बेटा, अब हुआ मां-बाप से मिलन

    निकाय चुनाव पर रघुवर दास का बड़ा बयान—’3 साल में राज्य को हुआ 5100 करोड़ का घाटा’

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज धनबाद दौरा, विधायक चंद्रदेव महतो के भाई के श्राद्धकर्म में होंगे शामिल

    नक्सलियों का काल ‘झारखंड जगुआर’ हुआ 18 साल का, अब जवानों के लिए खुलेगा अपना अस्पताल

    जॉब के नाम पर थाईलैंड ले जाकर करवाते थे साइबर ठगी, पढ़ें चौंकाने वाला खुलासा

    मेदिनीनगर डबल मर्डर का हुआ खुलासा, आखिर क्यों हुई नवीन प्रसाद और दुकानदार की हत्या?

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.