मुरैना। रेत के अवैध कारोबार में वर्चस्व को लेकर हो रही लड़ाइयां अब जानलेवा होती जा रही हैं। गांव की मुख्य सड़क से रेत के वाहनों के निकलने की बात पर बुधवार की सुबह सरायछौला थाना (Morena becomes bloodthirsty) क्षेत्र के रिठौरा खुर्द गांव में ट्रक ड्राइवर युवक के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
सरायछौला क्षेत्र में रेत के कारोबार के विवाद में छह दिन में यह दूसरी हत्या है, जबकि गोलियां लगने से घायल दो लोग अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं।
रिठौरा खुर्द गांव निवासी ऐंदल सिंह गुर्जर और उसका परिवार अवैध रेत का काम करता है। रिठौरा खुर्द के पास ही बसे कुढ़ारा गांव के 50 परिवारों में से कई लोग चंबल नदी से रेत उत्खनन व परिवहन के काम से जुड़े हैं। मंगलवार की दोपहर ऐंदल सिंह का झगड़ा कुढ़ारा के युवकों से हो गया।
इसे भी पढ़ें – आखिर क्यों हुई भागीरथपुरा में इतनी मौतें? विधानसभा में सरकार ने दिया जवाब, 20 मौतों की आधिकारिक पुष्टि
इस विवाद में ऐंदल सिंह व उसके परिवार ने गांव की मुख्य सड़क (प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की रोड) को बंद कर दिया और धमकी दी कि मेरे घर के सामने इस सड़क से जो भी निकलेगा उसकी जान ले लूंगा।
मंगलवार से ही कुढ़ारा गांव के लोंगों का यहां से निकलना बंद हो गया। लोग खेतों के रास्तों से निकल रहे थे। बुधवार की सुबह से तो ऐंदल के परिवार ने कुढ़ारा के साथ-साथ अपने गांव के लोगों का निकलना भी बंद कर दिया। इसी बात पर ऐंदल के घर के सामने ही रहने वाला महादेवा उर्फ भूरा गुर्जर सड़क से निकलने लगा।
Morena becomes bloodthirsty – सुबह साढ़े आठ बजे इस बात पर ऐंदल और महादेवा में विवाद हुआ। इस विवाद में ऐंदल व उसके पक्ष के लोगों ने महादेवा पर फायर कर दिए। सीने में गोली लगने से 25 साल के महादेवा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


