रतलाम : मध्य प्रदेश के रतलाम में बच्चा चोर गिरोह के शक में एक और मॉब लिंन्चिंग की घटना सामने आई है. घटना बुधवार दोपहर की है. करीब 12.30 बजे रतलाम जिले के महू-नीमच हाईवे पर ग्राम झालरापाड़ा में कार में सवार कुछ लोगों को स्थानीय लोगों ने बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया. जिसके बाद मौके पर जमा हुई भीड़ ने कार (Mob Lynching) सवार लोगों को पीट दिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक लोगों ने इन लोगों की बुरी तरह पिटाई कर दी.
इसे भी पढ़ें – हिंदू गर्जना रैली में टी राजा सिंह का बड़ा धमाका, ओवैसी के साथ रिश्तों का खोला राज!
दरअसल, बुधवार दोपहर सिमलावदा गांव के पास झालरापाड़ा में दिल्ली की नंबर प्लेट लगी एक सफेद कार 6 लोग सवार थे. जिन्हें ग्रामीणों ने बच्चा चोर गिरोह समझ लिया. गांव के स्कूल के कुछ बच्चे पैदल जा रहे थे, जिनके पास यह कार रुकी थी. इसी बीच किसी ने कार सवारों को बच्चा चोर समझकर शोर मचाया. जिसे सुनकर कुछ ग्रामीण कार की तरफ दौड़ने लगे. ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देख कार सवार तेजी से कार चलाकर भागने लगे.
इसे भी पढ़ें – फीस न भरने पर छात्रा को बोर्ड परीक्षा से रोका, स्कूल के बाहर जमकर हंगामा
Mob Lynching – कुछ बाइक सवार युवकों ने कार का पीछा कर उन्हें कुछ दूरी पर जाकर रोक लिया. ग्रामीणों ने 4 कार सवार लोगों को पकड़ लिया. जबकि कार से उतरकर 2 लोग भाग गए. इसके बाद वहां जमा हुई भीड़ ने कार सवार लोगों की जमकर पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है. जिसमें ग्रामीण महिलाएं भी इन लोगों को पीटते हुए नजर आ रही हैं.


