मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां बजरंग दल ने दूसरे समुदाय के युवक को पकड़ा, जो हिंदुओं की तरह गले में तुलसी की माला, माथे पर तिलक और (tilak on the forehead) भगवा वस्त्र पहन कर घूम रहा था. हैरानी की बात ये है कि वो विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के साथ ही मंगलनाथ मंदिर में भी घूमता रहा. लेकिन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं उसे पकड़ा और उससे सारी सच्चाई जान ली.
इसे भी पढ़ें – हिंदू गर्जना रैली में टी राजा सिंह का बड़ा धमाका, ओवैसी के साथ रिश्तों का खोला राज!
बजरंग दल के जिला संयोजक ऋषभ कुशवाह ने बताया कि मुझे यह जानकारी मिली थी कि एक युवक होटल में ठहरना चाहता है. लेकिन वो खुद की आईडी से नहीं बल्कि लड़की की आईडी से कमरा बुक करवा रहा है. सूचना मिलते ही बजरंग दल की टीम नानाखेड़ा पहुंची. वहां युवक मिल भी गया लेकिन उसकी जो वेशभूषा थी उसे देखकर हमारे सबके होश उड़ गए. क्योंकि वो युवक मुस्लिम था. लेकिन उसने अपनी पहचान छुपाने के लिए भगवा वस्त्र पहन रखे थे. साथ ही गले में तुलसी की माला और माथे पर तिलक भी लगा रखा था.
इसे भी पढ़ें – मध्य प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ताओं की भर्ती, ‘टैलेंट हंट’ के जरिए मिलेगी नौकरी; जानें क्या है प्रक्रिया
tilak on the forehead – युवक से जब उसका नाम पूछा गया तो उसने अपना हिंदू नाम बताया. लेकिन बाद में उसके पास मिले डॉक्यूमेंट में उसका नाम जाफर सामने आया. बताया जाता है कि जाफर एक लड़की को दिल्ली से लेकर उज्जैन आया था, जाफर इतना चालाक था कि उसने नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में कमरा बुक करवाने के लिए खुद के आईडी की बजाय लड़की के डॉक्यूमेंट से यह कमरा बुक करवाया था.


