बोकारो : जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी दक्षिणी पंचायत स्थित सुईयाडीह गांव में सतेंद्र सोरेन का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. लेकिन (body of youth was found) कहानी यहीं खत्म नहीं होती. शव से कुछ दूरी पर जो मिला, उसने इस मामले को सीधे अवैध शराब माफिया से जोड़ दिया है.
इसे भी पढ़ें – हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत
शव से थोड़ी दूरी पर बड़े-बड़े प्लास्टिक ड्रम, शराब बनाने की सामग्री, नकली शराब के पैकिंग रैपर और भारी मात्रा में महंगी ब्रांडेड शराब की बोतलें एक साथ बरामद हुईं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वहां संगठित तरीके से नकली शराब बनाने की फैक्ट्री चल रही थी. पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके पर मौजूद सभी लोग फरार हो गए. इतनी बड़ी अवैध फैक्ट्री आखिर कब से चल रही थी? स्थानीय पुलिस को इसकी भनक क्यों नहीं लगी? ग्रामीणों में इन सब सवाल को लेकर आक्रोश है.
इसे भी पढ़ें – पलामू में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा शुरू, आपराधिक इतिहास वाले लोगों पर गिरेगी गाज
body of youth was found – गौरतलब है कि घटनास्थल से सटा हुआ है फुसरो नगर परिषद क्षेत्र, जहां जल्द ही चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में इस खुलासे ने सियासी हलकों में भी हलचल बढ़ा दी है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या इस अवैध नेटवर्क का पूरा सच सामने आएगा या मामला दबा दिया जाएगा.


