राजगढ़ : मध्य प्रदेश के राजगढ़ से 22 साल पहले लापता हुआ शख्स जम्मू कश्मीर में मिल गया है. सबांसड़ा गांव से जब दिनेश (बदला हुआ नाम) लापता हुआ तब उसकी उम्र 22 वर्ष थी. उसे ढूंढने के लिए परिवार ने 2 साल तक (Dinesh found in Kashmir) प्रयास किया, लेकिन उन्हें दिनेश को खोजने में सफलता नहीं मिली. दिनेश की पत्नी हर दिन अपने पति का इन्तजार करते करते थक चुकी थी.
8 दिन पहले आई दिनेश की खबर
टेलरिंग का कार्य करने वाले दिनेश के घर से कहीं चले जाने से उनकी पत्नी को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ा. जब आज से 8 दिन पहले कश्मीर से दिनेश के मिलने की सूचना आती है तब सब आश्चर्य चकित रह गए. लेकिन अब उनकी उम्र 22 वर्ष नहीं बल्कि 44 वर्ष हो चुकी थी. क्योंकि जब ये घर गए तब इनकी उम्र 22 वर्ष थी ओर उनका 2 वर्ष का बेटा दीपक अब 24 वर्ष का हो चुका है. जहां उसकी भी शादी हो चुकी है.
ऐसे मिली सुरेंद्र की सूचना
22 साल का दिनेश जब अपने घर से बिना किसी को बताए निकला था तब उसकी दिमागी हालत सही नहीं थी, जिसके कारण भटकते हुए कश्मीर पहुंच गया. वर्ष 2004 के समय में ग्रामीण क्षेत्रों में फोन की सुविधा न होने के कारण दिनेश से किसी प्रकार का संपर्क परिवार वाले नहीं कर पाए. जहां समय बीतने लगा वहीं परिवार की उम्मीद भी अब सुरेंद्र को खोजने की खत्म होने लगी. वर्तमान समय में परिवार उसे भूल भी चुका था.
Dinesh found in Kashmir – जब दिनेश कश्मीर के कुपवाड़ा में पहुंचा तो वहां की पुलिस ने उसकी दिमागी हालत को देखते हुए उसे वर्ष 2025 में मेंटल हॉस्पिटल श्रीनगर भेज दिया गया, ताकि उसकी दिमागी हालत को सही किया जा सके. श्रीनगर मेंटल हॉस्पिटल में डॉक्टर मारिया जहूर जो कि एक मानसिक रोगी विशेषज्ञ हैं, इनके साथ ही सज्जाद उर रहमान बट्ट जो इसी हॉस्पिटल में मानसिक रोगी विशेषज्ञ होने के साथ ही एक समाजसेवी भी हैं, उन्होंने दिनेश का इलाज किया.


