वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां सेक्टर-107 के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार के अंदर प्रेमी-प्रेमिका के शव मिलने से हड़कंप मच गया. दोनों के शव कार की आगे की सीट पर खून से लथपथ हालत में पड़े थे. दोनों को गोली लगी थी. राहगीरों की सूचना (Noida Double Death Case) पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
इसे भी पढ़ें – नोएडा में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था गंदा धंधा, छापेमारी में 24 लड़के-लड़कियां पकड़े गए
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे सेक्टर-107 के पास सड़क किनारे एक कार काफी देर से खड़ी देख स्थानीय लोगों को संदेह हुआ. जब एक राहगीर ने कार के अंदर झांककर देखा तो सामने की सीट पर एक युवक और युवती खून से लथपथ पड़े दिखाई दिए. यह दृश्य देखकर उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार का दरवाजा खोलकर दोनों को बाहर निकाला. तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी.
इसे भी पढ़ें – दिल्ली में खेल महाकुंभ का शानदार आगाज, CM रेखा गुप्ता ने छत्रसाल स्टेडियम में फहराया परचम
Noida Double Death Case – पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक युवक की पहचान सुमित के रूप में हुई है, जो मूल रूप से दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके का रहने वाला था. वहीं युवती की पहचान रेखा के रूप में हुई है, जो नोएडा के सेक्टर-58 क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों एक-दूसरे को कई वर्षों से जानते थे और उनके बीच प्रेम संबंध होने की बात भी कही जा रही है.


