Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Ujjain News: बाबा महाकाल के दरबार में फिर पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद
    • MP Crime News: अशोकनगर में चल रही थी करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री, पुलिस को नहीं लगी भनक; छापेमारी में 4 करोड़ का माल बरामद
    • MP Census 2027 Date: मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, जानें कितनी ‘हाईटेक’ होगी आबादी की गिनती
    • CM Mohan Yadav News: सीएम मोहन यादव को झंडे दिखाने पर गिरफ्तारी, हवालात में रहने के कारण छूटी नाबालिग की 12वीं की परीक्षा
    • Khandwa News: खंडवा में गौशाला बनी शमशान, भूख-प्यास से 16 गायों की मौत; मैदान में बिखरे मिले शव
    • बड़ी कार्रवाई: जेल के अंदर चल रहे ‘खेल’ का पर्दाफाश, जेल से छूटते ही बंदी ने की शिकायत, आरोपी सिपाही निलंबित
    • Swachh Survekshan 2026: इंदौर में स्वच्छता के सातवें आसमान की तैयारी, पानी की किल्लत के बीच रैंकिंग पर नगर निगम का फोकस
    • Crime News: पिता की मौत का बदला लेने के लिए ससुर को मार डाला, दामाद और साढ़ू ने मिलकर रची हत्या की खौफनाक साजिश
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, February 11
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Jharkhand Politics: झारखंड में 10 हजार करोड़ का ‘महा-घोटाला’? बाबूलाल मरांडी का सीएम पर बड़ा आरोप– मंत्रियों को पंगु बनाकर किया सत्ता का केंद्रीकरण

    Jharkhand Politics: झारखंड में 10 हजार करोड़ का ‘महा-घोटाला’? बाबूलाल मरांडी का सीएम पर बड़ा आरोप– मंत्रियों को पंगु बनाकर किया सत्ता का केंद्रीकरण

    February 10, 2026 झारखण्ड 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रांची: झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य के खजाने से करीब 10 हजार करोड़ रुपये के कथित गायब होने का मामला जोरशोर से उठाया है. उन्होंने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ वित्तीय अनियमितता नहीं है बल्कि सत्ता के शीर्ष स्तर पर जवाबदेही से बचने की सुनियोजित कोशिश है.

    नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को पूरी तरह पंगु बना दिया है और शासन प्रशासन का पूरा नियंत्रण अपने हाथों में केंद्रित कर लिया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर द्वारा जब इस भारी भरकम राशि का हिसाब मांगा गया, तो किसी भी विभाग ने जवाब देना जरूरी नहीं समझा.

    मंत्री के निर्देशों की अवहेलना, अधिकारी नदारद

    नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के मुताबिक, वित्त मंत्री ने इस मामले को लेकर अधिकारियों की बैठक बुलाने के निर्देश दिए थे लेकिन न तो बैठक हुई और न ही किसी अधिकारी ने मंत्री को स्पष्टीकरण दिया. उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकारी खजाने से पैसा निकाला गया है, तो उसका उपयोग कहां हुआ, इसका लेखा जोखा आखिर किसके पास है?

    मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री की चुप्पी पर सवाल

    नेता प्रतिपक्ष ने यह भी दावा किया है कि जांच से जुड़ी फाइल तीन महीनों से मुख्य सचिव के स्तर पर दबाकर रखी हुई है जबकि मुख्यमंत्री की रहस्यमयी चुप्पी कई संदेहों को जन्म दे रही है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से वित्त मंत्री के निर्देशों की खुली अवहेलना हो रही है, उससे साफ संकेत मिलता है कि अधिकारियों को ऊपर से चुप रहने का इशारा मिला हुआ है.

    राष्ट्रीय स्तर पर उठा मामला

    वहीं नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह मामला अब केवल झारखंड तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन चुका है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सच्चाई सामने लाने से डर रही है. नेता प्रतिपक्ष ने साफ शब्दों में कहा कि एक सशक्त विपक्ष के रूप में वे इस कथित घोटाले को जनता के सामने लाते रहेंगे और सक्षम जांच एजेंसियों से निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे.

    बता दें कि पिछले दिनों मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा था कि विभाग की बैठक में वित्तीय अनियमितता उजागर हुई थी. तब उन्होंने अंकेक्षण विभाग को विशेष ऑडिट कराने का निर्देश दिया था. एक साल में ऑडिट का काम पूरा होने पर वित्तीय गड़बड़ी की बात साफ हुई थी. इसी आधार पर उन्होंने कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया था.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Van Rakhi Movement: वन राखी मूवमेंट के 50 साल पूरे! पलामू में खुलेगा दुनिया का पहला ‘पर्यावरण धर्म मंदिर’, अमेरिका से आएंगे मेहमान

    Nigam Chunav 2026: ऑटो-टोटो चालकों को निगम चुनाव से बड़ी उम्मीद; ‘पार्किंग नहीं तो वोट नहीं’ के सुर हुए तेज

    Jharkhand Weather Update: झारखंड में ‘दोहरा’ मौसम! गुमला में 5 डिग्री के साथ कड़ाके की ठंड, तो चाईबासा में पसीने छुड़ा रही गर्मी

    Government Schemes: केंद्र सरकार की योजनाओं का पिटारा! डाक महामेले के जरिए लोगों को किया गया जागरूक, मौके पर ही हुए कई काम

    Dhanbad News: धनबाद में सनसनी; पानी से भरे गड्ढे में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

    Shocking Murder: शादी की खुशियों के बीच मातम! भाभी ने देवर को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप जाएगी रूह

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.