Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Ujjain News: बाबा महाकाल के दरबार में फिर पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद
    • MP Crime News: अशोकनगर में चल रही थी करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री, पुलिस को नहीं लगी भनक; छापेमारी में 4 करोड़ का माल बरामद
    • MP Census 2027 Date: मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, जानें कितनी ‘हाईटेक’ होगी आबादी की गिनती
    • CM Mohan Yadav News: सीएम मोहन यादव को झंडे दिखाने पर गिरफ्तारी, हवालात में रहने के कारण छूटी नाबालिग की 12वीं की परीक्षा
    • Khandwa News: खंडवा में गौशाला बनी शमशान, भूख-प्यास से 16 गायों की मौत; मैदान में बिखरे मिले शव
    • बड़ी कार्रवाई: जेल के अंदर चल रहे ‘खेल’ का पर्दाफाश, जेल से छूटते ही बंदी ने की शिकायत, आरोपी सिपाही निलंबित
    • Swachh Survekshan 2026: इंदौर में स्वच्छता के सातवें आसमान की तैयारी, पानी की किल्लत के बीच रैंकिंग पर नगर निगम का फोकस
    • Crime News: पिता की मौत का बदला लेने के लिए ससुर को मार डाला, दामाद और साढ़ू ने मिलकर रची हत्या की खौफनाक साजिश
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, February 11
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » NSUI Leader FIR: NSUI विधानसभा अध्यक्ष वरुण केवलतानी पर FIR; यातायात प्रभारी TI से अभद्रता करने का लगा आरोप

    NSUI Leader FIR: NSUI विधानसभा अध्यक्ष वरुण केवलतानी पर FIR; यातायात प्रभारी TI से अभद्रता करने का लगा आरोप

    February 10, 2026 छत्तीसगढ़ 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दुर्ग : दुर्ग की कोतवाली पुलिस ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है. आपको बता दें कि पिछले दिनों एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने दुर्ग यातायात पुलिस की व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी. एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने दुर्ग के यातायात प्रभारी युवराज साहू को साड़ी और चूड़ी भेंट करने का प्रयास किया था.इस कृत्य के खिलाफ ट्रैफिक प्रभारी युवराज साहू ने दुर्ग कोतवाली में लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी.इस शिकायत के साथ युवराज ने एक वीडियो भी पुलिस को सौंपा था.

    वीडियो में क्या था ?

    जो वीडियो युवराज साहू ने पुलिस को उपलब्ध कराया था उसमें एनएसयूआई के अध्यक्ष वरुण केवलतानी अपने साथियों के साथ हाथ में साड़ी और चूड़ी भेंट करने ट्रैफिक थाने पहुंचे थे. वीडियो के आधार पर एनएसयूआई अध्यक्ष वरुण केवलतानी सहित चार लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही सभी फरार बताए जा रहे हैं वहीं पुलिस की विवेचना जारी है.

    दुर्ग यातायात कंट्रोल रूम में वरुण केवलतानी और उनके साथियों ने यातायात प्रभारी युवराज साहू के साथ अभद्रता की.इस दौरान का इन लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में प्रचारित भी किया.यातायात प्रभारी युवराज साहू की शिकायत पर जांच के बाद अपराध पंजीबद्ध करके विवेचना की जा रही है- सत्यप्रकाश तिवारी,सीएसपी भिलाई नगर

    NSUI क्यों कर रही थी विरोध

    NSUI कार्यकर्ता शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस पर आरोप लगा रही है. मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने 7 फरवरी को ट्रैफिक प्रभारी युवराज साहू से कार्रवाई करने की मांग की.इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ता अपने साथ चूड़ी,साड़ी और बिंदी भी लेकर आए थे. इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर यातायात टीआई के साथ दुर्व्यवहार के भी आरोप लगे हैं. इस मामले को लेकर अब कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

    मंत्री गजेंद्र यादव ने बिना हेलमेट चलाई थी बाइक

    मामला 23 जनवरी की सुबह का है. जब दुर्ग शहर विधायक और प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव अपने समर्थकों के साथ शहर भ्रमण पर निकले थे.इसी दौरान यातायात जागरूकता सप्ताह चल रहा था. लेकिन मंत्री बिना हेलमेट के सड़कों पर घूमते नजर आए.इसका वीडियो खुद मंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था. शिक्षा मंत्री के बिना हेलमेट वाहन चलाने का मामला जब तूल पकड़ने लगा,जब उन्होंने कहा कि रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक हेलमेट नियमों में छूट रहती है और नियमों में शिथिलता होती है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Surajpur Police News: सूरजपुर में पुलिस जवान ने उठाया आत्मघाती कदम; ड्यूटी से लौटने के बाद दी जान, महकमे में शोक की लहर

    Durg Police Found Missing Girls: दुर्ग में लापता हुई 3 बच्चियों को पुलिस ने खोज निकाला, घर से भागने की वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान

    Digital Chhattisgarh: ऐतिहासिक डील! छत्तीसगढ़ आईटी विभाग और STPI के बीच समझौता, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा

    Surajpur News: सूरजपुर धान मंडी में सेंधमारी! सीसीटीवी (CCTV) में कैद हुए चोर, मंडी की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

    Surajpur Police Action: फेयरवेल पार्टी में स्टंटबाजी पड़ी महंगी! सूरजपुर पुलिस ने सिखाया छात्रों को सबक, गाड़ियों पर लिया तगड़ा एक्शन

    Crime Story: पत्नी छोड़ गई तो ‘कसाई’ बना पिता! 6 साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या, दहला देगा ये मामला

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.