Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Delhi News: ‘जंगलराज’ के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर BJP को घेरा
    • दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी सूरत
    • तांत्रिक कमरुद्दीन की क्राइम कुंडली: पीरागढ़ी केस में बड़ा खुलासा, सीरियल किलर की तरह 6 लोगों को उतारा मौत के घाट
    • Medical Negligence: ऑपरेशन के बाद पूर्व सैनिक के पेट में छूटा सामान, डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज
    • Faridabad News: अब्दुल रहमान के पोस्टमार्टम के बाद एक्शन मोड में पुलिस, खंगाली जा रही है संदिग्ध की कुंडली
    • Haryana News: एक महिला और 9 जिलों में जमानत! हरियाणा पुलिस ने पकड़ा फर्जीवाड़ा, जानें कैसे खेला पूरा खेल
    • ब्रांडेड जूतों का शौक पड़ा महंगा: लग्जरी लाइफ जीने वाला शातिर बदमाश लौटा भारत, पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल
    • Punjab Politics: राजा वडिंग ने मूसेवाला के परिवार के लिए उठाई आवाज, कहा- इंसाफ के बजाय मिल रही परेशानी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, February 11
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Darbhanga News: दरभंगा में बच्ची से दरिंदगी के बाद भारी बवाल, 230 लोगों पर FIR; SSP ने दिया ‘स्पीडी ट्रायल’ का भरोसा

    Darbhanga News: दरभंगा में बच्ची से दरिंदगी के बाद भारी बवाल, 230 लोगों पर FIR; SSP ने दिया ‘स्पीडी ट्रायल’ का भरोसा

    February 9, 2026 बिहार 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    बिहार के दरभंगा जिले में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है. इस घटना के विरोध में हुई हिंसा और पुलिस पर पथराव के मामले में विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष के बयान पर 30 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है.

    घटना शनिवार रात की है. आरोपी विकास महतो तालाब किनारे खेल रही तीन बच्चियों में से पीड़िता को जबरदस्ती अपने साथ ले गया था. साथ खेल रही अन्य बच्चियों ने उसे ले जाते देखा था, लेकिन पड़ोसी होने के कारण उन्हें किसी अनहोनी का शक नहीं हुआ. जब बच्ची देर रात तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. तालाब के किनारे कुत्तों के लगातार भौंकने वाली जगह पर जब लोग पहुंचे, तो वहां बच्ची का खून से लथपथ शव बरामद हुआ.

    पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी विकास महतो पेशे से टेंपो चालक है. वो नशे का आदी है, जिसके कारण उसकी तीन पत्नियां उसे छोड़कर जा चुकी हैं. वर्तमान में वह अपने माता-पिता के साथ रहता था.

    हिंसा और पुलिस की जवाबी कार्रवाई

    रविवार सुबह जैसे ही बच्ची की हत्या की खबर फैली, आक्रोशित लोगों ने बेला मोड़ के पास सड़क जाम कर दिया. उग्र भीड़ ने आरोपी को उनके हवाले करने की मांग करते हुए पुलिस पर पथराव किया और गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी को खुद मोर्चा संभालना पड़ा. पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया और इलाके में शांति बहाल की.

    पुलिस की कार्रवाई और स्पीडी ट्रायल का भरोसा

    एसडीपीओ राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने रविवार देर रात छापेमारी कर 6 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि इलाके में अब स्थिति पूरी तरह सामान्य और शांतिपूर्ण है. शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी.

    पुलिस कोर्ट से स्पीडी ट्रायल का अनुरोध करेगी ताकि आरोपी को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जा सके. विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के जरिए अन्य उपद्रवियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Sharad Pawar Health Update: शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में तकलीफ के बाद पुणे के अस्पताल में भर्ती

    Bihar Governance: बिहार के सामान्य प्रशासन विभाग को मिला ISO सर्टिफिकेट, सीएम नीतीश कुमार की प्रशासनिक सुधारों को बड़ी पहचान

    नीतीश कुमार की फिसली जुबान? राबड़ी देवी को देख बोले- ‘ई जो लड़की है…’, बिहार विधान परिषद में हाई वोल्टेज ड्रामा

    सहरसा में मक्के के खेत में 4 दोस्तों ने पीया जहर, 3 की मौत; एक की हालत नाजुक

    दरभंगा में 6 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, शव मिलने पर भड़का आक्रोश

    अपनी ही पिस्टल से मारा गया सूरज बिहारी, पूर्णिया पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.