रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. इस दौरान वे नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए रायपुर में हाई लेवल बैठक ले रहे हैं. बैठक में 31 मार्च तक (high level meeting on naxalism) नक्सलवाद समाप्त करने के लक्ष्य पर केंद्र और राज्य के शीर्ष अधिकारियों के साथ गहन चर्चा के साथ विकास पर भी जोर दिया जा रहा है.
high level meeting on naxalism – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अमित शाह कल बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल होंगे. बस्तर पंडुम बस्तर के संवर्धन और सांस्कृतिक पहचान का उत्सव है, जो क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा को मजबूती देता है.
बैठक से पहले उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि रायपुर में होने वाली इस हाई लेवल बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राज्य के डीजीपी और एसीएस होम शामिल हो रहे हैं. उन्होंने संकेत दिए कि 31 मार्च से पहले यह संभवतः अंतिम बड़ी समीक्षा बैठक हो सकती है, जिसमें नक्सलवाद के खिलाफ रणनीतियों पर निर्णायक चर्चा होगी.
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि आज की बैठक में केवल सुरक्षा ही नहीं, बल्कि बस्तर के विकास को आगे बढ़ाने पर फोकस किया जाएगा. लाइवलीहुड के अवसर कैसे बढ़ाए जाएं, विकास के लिए आवश्यक संसाधनों की पूर्ति कैसे हो इन बिंदुओं पर ठोस निर्णय लिए जाएंगे. लक्ष्य है बस्तर को देश के सबसे उन्नत आदिवासी संभागों में शामिल करना.


