Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख
    • घर में मिली महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्थी में उलझी पुलिस
    • एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार
    • बुआ-भतीजी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जांच में जुटी पुलिस
    • रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस
    • ‘जंगलराज’ के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर BJP को घेरा
    • दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी सूरत
    • तांत्रिक कमरुद्दीन की क्राइम कुंडली : पीरागढ़ी केस में बड़ा खुलासा, सीरियल किलर की तरह 6 लोगों को उतारा मौत के घाट
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, February 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा एग्जाम; जानें कैटेगरी वाइज पासिंग मार्क्स

    यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा एग्जाम; जानें कैटेगरी वाइज पासिंग मार्क्स

    February 3, 2026 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    up police constable exam
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया आयोजित करने की तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में UPPRPB ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 लिखित परीक्षा का (up police constable exam) शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके तहत कुल तीन दिन यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 लिखित परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. प्रत्येक दिन दो पालियों में लिखित परीक्षाओं का आयोजन होगा.

     यूपी पुलिस में 32,679 कांस्टेबल की भर्ती

    यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 लिखित परीक्षा पर विस्तार से बात करने से पहले जानते हैं कि कितने पदों पर भर्ती हो रही है. असल मेंUPPRPB ने ने 32,679 कांस्टेबल की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे, जिसके तहत आरक्षी नागरिक पुलिस (पुरूष/महिला), आरक्षी पीएसीसी/ सशस्त्र पुलिस (पुरूष), आरक्षी विशेष सुरक्षा बल (पुरूष), महिला बटालियन के लिए महिला आरक्षी, आरक्षी घुड़सवार पुलिस (पुरूष), जेल वार्डर (पुरूष) जेल वार्डर (महिला) के कुल 32,679 कान्स्टेबलों की भर्ती के लिए 30 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे.

    8, 9 और 10 जून को लिखित परीक्षा

    UPPRPB ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके तहत 8, 9 और 10 जून यानी 8 जून सोमवार से 10 जून बुधवार तक यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 लिखित परीक्षा (up police constable exam) का आयोजन किया जाएगा. प्रत्येक दिन दो पालियों में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी.

    कितने नंबराें की होगी लिखित परीक्षा?

    यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए आयाेजित होने वाले लिखित परीक्षा 300 नंबर की होगी. 2 घंटे की लिखित परीक्षा में 150 सवाल पूछे जाएंगे. प्रत्येक सवाल 2 नंबर का होगा. नेगेटिव मार्किंग व्यवस्था खत्म कर दी गई है. वहीं लिखित परीक्षाके लिए UPPRPB ने सिलेबस निर्धारित किया है. इसके साथ ही न्यूनतम पासिंग मार्क्स यानी पास होने के न्यूनतम नंबर भी निर्धारित किए हैं.

    जानें कितने नंबरों पर होंगे पास

    यूपी कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स ही फिजिकल टेस्ट में शामिल हो सकेंगे. वहीं फाइनल मेरिट में भी लिखित परीक्षा के नंबर जोड़े जाएंगे. हालांकि UPPRPB ने फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के लिए लिखित परीक्षा पास करने के न्यूनतम पासिंग मार्क्स निर्धारित किए हैं. आइए जानते हैं कि कैटेगरी वाइज किसके लिए कितने न्यूनतम पासिंग मार्क्स निर्धारित हैं.

      • जनरल: 30 फीसदी (यानी 300 में से 90 नंबर )
      • EWS: 25 फीसदी (यानी 300 में से 75 नंबर)
      • OBC: 25 फीसदी (यानी 300 में से 75 नंबर)
      • SC/ST: 20 फीसदी (यानी 300 में से 60 नंबर)

     

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    बुआ-भतीजी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जांच में जुटी पुलिस

    ‘ब्राह्मण होना पाप है क्या?’ आस्था से विवाद के बाद कर्मचारी ऋषि का छलका दर्द, CCTV की मांग

    Mathura Mass Suicide: मथुरा में सामूहिक आत्मघाती कदम, 5 सदस्यों की मौत से इलाके में दहशत, सुसाइड नोट की तलाश

    CM Yogi in Sitapur: ‘बंट गए तो कटने के रास्ते खुल जाएंगे’, सीतापुर में सीएम योगी ने दुश्मनों को लेकर दी बड़ी चेतावनी

    Kanpur Lamborghini Case: शिवम मिश्रा नहीं तो फिर कौन था स्टीयरिंग पर? आरोपी के वकील के दावे से केस में नया मोड़

    Kanpur Lamborghini Accident: वीडियो में दिखा आरोपी शिवम, फिर FIR से नाम क्यों गायब? कानपुर पुलिस पर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.