अब तक पावरबैंक में 10000mAh बैटरी देखने को मिलती थी लेकिन अब पहली बार भारत में Realme कंपनी का 10000 एमएएच बैटरी वाला फोन लॉन्च होने वाला है. बता दें कि अभी तक इतनी (Realme P4 Power 5G Launch Today) बड़ी बैटरी वाला कोई भी फोन भारतीय बाजार में उपलब्ध नहीं है, आज यानी 29 जनवरी को Realme P4 Power 5G फोन को बड़ी बैटरी के साथ ग्राहकों के लिए उतारा जाएगा. इस फोन को लॉन्च के बाद कंपनी की साइट के अलावा ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर बिक्री कराया जाएगा.
इसे भी पढ़ें – क्या सच में प्राइवेट है आपकी चैट? प्राइवेसी को लेकर वॉट्सऐप पर हुआ बड़ा मुकदमा
कस्टम स्किन की बात करें तो बड़ी बैटरी वाला ये फोन रियलमी यूआई 7.0 पर काम करेगा. कलर ऑप्शन्स की बात करें तो इस फोन को सिल्वर, ऑरेंज और ब्लू रंग में ग्राहकों के लिए उतारा जाएगा. कंपनी (Realme P4 Power 5G Launch Today) का दावा है कि इस हैंडसेट को तीन साल तक एंड्रॉयड ओएस अपडेट्स और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे.
Realme P4 Power 5G Specifications
-
- 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ इस फोन में 4डी कर्व प्लस डिस्प्ले मिलेगी, ये फोन 6500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा.
-
- चिपसेट की बात करें तो इस फोन में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर मिलेगा.
-
- इस रियलमी फोन में बेहतरीन ग्राफिक्स के लिए हाइपर विजन प्लस एआई चिप भी मिलेगी.
-
- फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल Sony OIS कैमरा सेंसर मिलेगा.
-
- ये फोन 80 वॉट फास्ट चार्ज और 27 वॉट तक रिवर्स चार्ज सपोर्ट के साथ उतारा जाएगा.


