घर में चींटी, कॉकरोच, मच्छर और मक्खियां या फिर किसी भील तरह के कीड़े-मकोड़े आने की वजह घर के कोनों में नमी या गंदगी जमा होना और घर में सुराखों का खुला होना होता है. जरूरी है कि (Natural Pest Control) साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जाए और सीलन को दूर रखने की कोशिश करें, क्योंकि मक्खी से लेकर मच्छर और कॉकरोच कई तरह की बीमारियां फैलाते हैं.
चींटियां भगाने का नुस्खा
भारतीय रसोई में काली मिर्च का इस्तेमाल ज्यादातर मसालेदार खाने में किया ही जाता है तो वहीं इसका यूज देसी नुस्खों में भी करते हैं, क्योंकि ये न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती है. आपके घर में अगर चींटियां बहुत आती हैं तो भी काली मिर्च काफी काम आ सकती हैं. इसका पाउडर बनाकर आप उन जगहों पर छिड़क दें और छोटे-छोटे बाउल में करके रख देंगे तो चींटियां नहीं आती हैं.
कॉकरोच को कैसे भगाएं
घर में अगर कॉकरोच ज्यादा हो गए हैं तो इसके लिए बेकिंग सोडा काफी काम आता है. खासतौर पर किचन के सिंक की पाइप में कॉकरोच छुपे होते हैं. इसमें गर्म पानी में बेकिंग सोडा घोलकर डालें. आप बेकिंग सोडा को इन कोनों में या सुराखों में डाल सकते हैं, जिसमें कॉकरोच रहते हैं. इससे वो वहां से भाग जाते हैं.
मक्खी भगाने के टिप्स
अगर मक्खी आपके खाने की चीजों पर बैठ जाए तो ये दस्त, उल्टी, मितली की वजह बन सकती है. एक टाइम पर हैजा बहुत बड़ी बीमारी हुआ करती थी जो दूषिच खाने से फैलती थी. इसमें मक्खी (Natural Pest Control) का खाने के संपर्क में आना भी बड़ी वजह है. मक्खियां आ रही हो तो सिरका से पोंछा लगाना चाहिए या फिर छोटी-छोटी कटोरियों में सिरका करके रख दें.


