नोएडा के शिव नादर स्कूल को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल आया है. सुबह स्कूल खुलते ही जैसे ही यह ईमेल प्राप्त हुआ, उसके बाद स्कूल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके (again received bomb threat) पर पुलिस, डॉग स्क्वायड टीम और अन्य सुरक्षा जांच टीमें पहुंचीं और स्कूल में सर्च अभियान चलाया गया. एहतियात के तौर पर सभी बच्चों को घर वापस भेज दिया गया और उनके परिवार वालों को इसकी जानकारी दी गई.
इसे भी पढ़ें – 236 करोड़ के बैंक घोटाले में बड़ी कार्रवाई, रिचा इंडस्ट्रीज के पूर्व MD संदीप गुप्ता गिरफ्तार; 8 दिन की रिमांड
ईमेल की सूचना मिलते ही तुरंत आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. एहतियात के तौर पर परिजनों को सूचना देकर सभी बच्चों को स्कूल से वापस घर भेज दिया गया. इसके बाद पुलिस, डॉग स्क्वायड टीम और अन्य सुरक्षा जांच एजेंसियों ने स्कूल में सर्च अभियान चलाया. करीब एक घंटे चले इस सर्च अभियान में पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.
इसे भी पढ़ें – कपिल मिश्रा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें? पंजाब पुलिस ने बताया क्यों दर्ज की FIR, एडिटेड वीडियो का खुलासा
again received bomb threat – इस घटना के बाद बच्चों के अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है. उनका कहना है कि हर दो-तीन महीने में इस तरह की धमकी भरी सूचनाएं सामने आती रहती हैं, लेकिन न तो आज तक कोई आरोपी पकड़ा गया है और न ही पुलिस ने ईमेल भेजने वाले किसी अराजक तत्व के खिलाफ ठोस कार्रवाई की है. लगातार धमकी भरे ईमेल से बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं.


