Elon Musk का X डेली एक्टिव मोबाइल यूजर्स की रेस में Meta के Threads App से पिछड़ गया है. हाल ही में सामने आए नए डेटा से इस बात का खुलासा हुआ है, मार्केट इंटेलिजेंस फर्म Similarweb के डेटा से इस (user engagement) बात का पता चला है कि X के पास अब भी वेब पर ज्यादा ऑडियंस है इसका मतलब कि वेब के मामले में एक्स का दबदबा अब भी कायम है. टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, महीनों की लगातार ग्रोथ के बाद अब थ्रेड्स iOS और Android पर आगे निकल गया है.
इसे भी पढ़ें – BSNL Recharge Plan: मात्र ₹99 में 14 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेटा
7 जनवरी 2026 तक, थ्रेड्स के iOS और Android पर 141.5 मिलियन (लगभग 14.15 करोड़) डेली एक्टिव यूज़र्स तो वहीं X के मोबाइल डिवाइस पर लगभग 125 मिलियन (लगभग 12.5 करोड़) डेली एक्टिव यूजर्स थे. यह बदलाव X से जुड़े हाल ही में उठे विवादों से अचानक आई बढ़ोतरी के बजाय लंबे समय के यूसेज ट्रेंड को दिखाता है.
इसे भी पढ़ें – पेरेंट्स सावधान! बच्चों के फोन में आज ही बदल दें ये 5 सेटिंग, फिर कभी नहीं आएगा गंदा कंटेंट
user engagement – इन विवादों में X के इंटीग्रेटेड AI मॉडल, Grok का गलत इस्तेमाल कर महिलाओं की बिना सहमति के अश्लील तस्वीरें बनाना शामिल है. इस मामले पर कैलिफ़ोर्निया के अटॉर्नी जनरल ने जांच शुरू कर दी है, जिसके बाद UK, EU, भारत और ब्राज़ील जैसे देशों में भी इसकी जांच शुरू हो गई है. इस विवाद का फायदा दूसरे प्लेटफॉर्म को भी हुआ है जैसे कि सोशल नेटवर्किंग ऐप Bluesky के इंस्टॉल में बढ़ोतरी देखने को मिली है.


