छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से झारखंड के लातेहार के महुआडांड में शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं. कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे बाराती भीषण हादसे का शिकार हो गए. घटना में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए. दरअसल, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से एक बस पर सवार (9 people died 50 injured) होकर लगभग 90 बाराती, झारखंड के लातेहार जिला अंतर्गत महुआडांड़ थाना क्षेत्र के लोध गांव आ रहे थे. तभी वह हादसे का शिकार हो गए.
इसे भी पढ़ें – भाजपा का वार: दावोस में सैर कर रहे सीएम हेमंत’, स्विट्जरलैंड दौरे को बताया जनता के पैसे की बर्बादी
इस घटना में घायल लोगों को महुआडांड़ के स्वास्थ्य केंद्र और अलग-अलग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इनमें से कई घायल लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि छतीसगढ़ के बलरामपुर के पिपरसोत गांव से झारखंड के लातेहार आते वक्त बस में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे. इसी वजह से ये हादसा हुआ. बस की क्षमता लगभग 50 लोगों के बैठने की थी, लेकिन हादसे के वक्त बस में लगभग 90 लोग सवार थे. इनमें बच्चे और बूढ़ों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं.
इसे भी पढ़ें – फर्जी भाई बनकर महिला से लाखों रुपये की धोखाधड़ी, धमकी देकर अकाउंट कराया खाली
9 people died 50 injured – जब ओवरलोडेड बस लातेहार जिला के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा घाटी में पहुंचीं तो ड्राइवर का कंट्रोल हट गया. बताया जा रहा है कि दो दर्जन से ज्यादा गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रांची के रिम्स अस्पताल रेफर किया गया है. भीषण बस हादसे में मृत लोगों की पहचान छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के पिपरसोत गांव के रहने वाली लीलावती देवी, रमेश मनिका, फगुआ राम, रेशांति देवी, प्रेमा देवी, सीता देवी, सोनामती देवी, सुखना भुईया, विजय सिंह के रूप में हुई है.


