राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पावटा में जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे (NH-48) पर भीषण हादसा हो गया. यहां रविवार रात केमिकल से भरे टैंकर और ट्रेलर में भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद टैंकर में भरा केमिकल रिसाव की वजह से एक किलोमीटर तक सड़क पर फैल गया. इसकी वजह से दोनों वाहनों में भीषण आग (an orgy of death) लग गई. हालांकिगनीमत रही कि दोनों वाहनों के ड्राइवर बाहर निकल गए और उनकी जान बच गई.
केमिकल रिसाव के कारण गाड़ियों में लगी आग करीब एक किलो मीटर तक फैल गई. इस दौरान सड़क पर ट्रैफिक रोक दिया गया, जिससे कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
इसे भी पढ़ें – राजस्थान में SIR पर छिड़ा ‘वोटर लिस्ट’ युद्ध : BLO का वीडियो वायरल होने के बाद भड़की कांग्रेस
दरअसल जयपुर-दिल्ली हाईवे 48 पर कोटपूतली के पावटा के पास रविवार रात केमिकल से भरे टैंकर और ट्रेलर की टक्कर के बाद कोहराम मच गया. देखते ही देखते केमिकल में आग लग गई और फैल गई. आग की सूचना लगते ही प्रागपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सुचना दी. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पावटा के बस स्टैंड के पास टैंकर अनियंत्रित होकर दिल्ली से जयपुर जा रहे ट्रेलर से जा टकराया और ये हादसा हो गया.
an orgy of death – हादसे के बाद केमिकल से भरा टैंकर हाईवे पर पलट गया. जिसके बाद केमिकल रिसाव से भीषण आग लग गई. वहीं देखते ही देखते लगभग एक किलोमीटर तक का एरिया आग की चपेट में आ गया. आग की सूचना लगते ही आधा दर्जन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं.


