रांची : वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, विधायक कल्पना सोरेन और उच्चस्थ अधिकारियों का दल स्विट्जरलैंड की यात्रा पर हैं. इसको (BJP’s attack) लेकर प्रदेश में सियासी बयानबाजी लगातार जारी है.
राज्य की मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री की दावोस यात्रा पर तंज कसा है. पार्टी प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल ने कहा कि पूर्व की तरह इस बार भी अपने उद्योग मंत्री को झारखंड नहीं, बिहार में छोड़कर हेमंत सोरेन दावोस गए हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि उद्योग मंत्री के बिना कैसे राज्य में विदेश से उद्योग-धंधे को झारखंड लाया जाएगा.
इसे भी पढ़ें – मधुपुर झड़प के बाद बीजेपी विधायक देवेंद्र कुंवर का सरकार पर बड़ा हमला; बिगड़ती कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक अमित मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अपनी पत्नी के साथ दावोस गए हैं. यह सिर्फ सरकारी खर्च पर घूमने-फिरने, मौज मस्ती से ज्यादा कुछ नहीं है. भाजपा नेता ने स्पष्ट किया कि सीएम हेमंत सोरेन ने पहले ही कह दिया है कि यहां के युवा मुर्गा, गाय का पालन करें.
BJP’s attack – झारखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल ने कहा कि इससे पहले भी निवेश के लिए मुख्यमंत्री, अपने अधिकारियों की टीम के साथ विदेश यात्रा पर स्पेन और स्वीडन की यात्रा पर गए थे, उस समय भी राज्य के उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव को अपने साथ नहीं ले गए थे. ऐसे में अब सवाल उठता है कि अगर उद्योग मंत्री को कहीं ले जाया ही नहीं जा रहा तो उन्हें उद्योग मंत्री बनाया ही क्यों गया है?


