Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीखा निशाना
    • रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा
    • केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेजे गए लोग
    • प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘गूंज’ छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस में भिड़े कार्यकर्ता, हाथापाई
    • दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई योजना
    • पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सुसाइड नोट बरामद
    • पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी को दबोचा
    • उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहित 14 की मौत
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, August 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » पहलवान दिव्या और दिल्ली सरकार में दंगल जारी, जानिए क्या है मामला

    पहलवान दिव्या और दिल्ली सरकार में दंगल जारी, जानिए क्या है मामला

    August 12, 2022 दिल्ली 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली महिला (Wrestler Divya) पहलवान दिव्या काकरान और दिल्ली सरकार के बीच विवाद गहराता जा रहा है। दिव्या ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि मैं 2001 में दिल्ली आई थी और 2006 में पहलवानी शुरू की थी। पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी में किराए के घर में रही। 2017 तक मैं दिल्ली के लिए 58 पदक जीत चुकी थी।

    इसे भी पढ़ें – वित्तीय हेराफेरी प्रकरण में LG का बड़ा एक्शन, डीडीए के 9 रिटायर्ड और 2 सेवारत अफसरों पर होगी FIR

    Wrestler Divya – दिव्या ने कहा कि साल 2017 में वह खुद दिल्ली सरकार के पास मिलने गई थीं। मैंने मदद मांगी तो सरकार की ओर से कहा गया कि लिख कर दीजिए। मैंने यह भी किया लेकिन फिर भी उनकी ओर से कोई फोन-मेल नहीं आया। इसके बाद 2017 के आखिर से मैं यूपी की ओर से खेलने लगी।दिव्या ने बताया कि मुझे यूपी से आजीवन 20 हजार रुपए पेंशन प्रोत्साहन मिला है। दिल्ली सरकार से मेरी कोई दुश्मनी नहीं है। लेकिन अगर वो बाकी खिलाड़ियों की मदद करते हैं तो मेरी क्यों नहीं की।

    दिव्या ने जब राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी। इसपर दिव्या ने कहा कि मैं 20 सालों से दिल्ली में रह रही हूं लेकिन सरकार ने मेरी मदद नहीं की। दिव्या के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर यह मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है।पहलवान दिव्या काकरान के आरोपों का जवाब देते हुए दिल्ली सरकार ने कहा है कि भारत के लिए मेडल लाने वाले सभी खिलाड़ियों को दिल्ली सरकार प्रमोट करती है। दिव्या काकरान की ओर से मदद का कभी आवेदन ही नहीं किया गया।

    इसे भी पढ़ें – मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक, एंजियोप्लास्टी के बाद वेंटिलेटर पर रखा गया

    सरकार के मुताबिक, दिल्ली की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ियों को दिल्ली सरकार कई तरह की स्कीम के तहत सम्मानित करती है। जैसे मिशन एक्सीलेंस, प्ले एंड ग्रो। सरकार की ओर से कहा गया कि साल 2015-16 से हजारों खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये की मदद दी जा चुकी है। जो खिलाड़ी सहायता के लिए आवेदन करते हैं उन्हें हर साल सहायता मिल रही है।दिल्ली सरकार की ओर से दिव्या को 2017 तक खेल सहायता दी जाती रही है। उसके बाद वो उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलने लगी। कुश्ती संघ ने भी कहा है कि दिव्या 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश की ओर से खेल रहीं हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई योजना

    पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी को दबोचा

    ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20’ में गरजे अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के सामने रखीं 3 प्रमुख मांगें

    दिल्ली क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, नसीम दुर्रानी गैंग का वांछित बदमाश ‘छोटा बाबर’ गिरफ्तार

    इंसानों की तरह दिल्ली की हर संपत्ति का बनेगा ‘प्रॉपर्टी आधार कार्ड’! लैंड रिकॉर्ड बिल 2026 से पारदर्शी होगी व्यवस्था

    देशभर में मॉनसून का रौद्र रूप: 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी में आंधी और पहाड़ों पर लैंडस्लाइड

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.