आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्वाचन क्षेत्र शालीमार बाग में गरीबों के घर तोड़ने का सख्त विरोध किया है. आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक और बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने शालीमार बाग का दौरा कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनके साथ अन्याय नहीं होने देने का भरोसा दिया. वहीं सौरभ भारद्वाज ने कहा (AAP’s big attack on BJP) कि दिल्ली चुनाव के दौरान रेखा गुप्ता ने जिनके पैर पकड़ कर वोट मांगे थे, मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हीं के मकान तोड़ने के आदेश दे दिए.
इसे भी पढ़ें – बांसुरी स्वराज का AAP पर तीखा हमला: बोलीं— ‘लोकतंत्र को नुकसान पहुँचा रही है आम आदमी पार्टी’
दूसरी तरफ शालीमार बाग के निवासियों ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति मनमानी कर रहे हैं. स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि वे धमका रहे हैं कि तुम्हारे मकान जरूर टूटेंगे. ऐसे में लोग पूछ रहे हैं कि दिल्ली की ठिठुरन भरी कड़ाके की सर्दी में लोग बेघर होकर कहां जाएंगे?
इसे भी पढ़ें – मोहल्ला क्लीनिक पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 137 सेंटर्स बंद करने की क्या है असली वजह? जानें रेखा सरकार की दलील
AAP’s big attack on BJP – आप विधायक संजीव झा ने आरोप लगाया कि शालीमार बाग विधानसभा में मकानों को तोड़े जाने की कार्रवाई एक बड़ा अन्याय है. सत्ता स्थायी नहीं होती, लेकिन जनता का विश्वास सबसे बड़ा होता है. एक वोट की ताकत दिल्ली ने देखी है. अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्लीवालों को सड़कें, स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक समेत अन्य कई सुविधाएं दीं. लेकिन आज वोट बदलने का नतीजा नोटिस और बुलडोज़र के रूप में सामने है. हम यह अन्याय नहीं होने देंगे और अंतिम सांस तक जनता के साथ खड़े हैं.


