दिल्ली के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में एंटी नारकोटिक्स टीम और बदमाशों के बीच बुधवार देर रात मुठभेड़ गई, जिसके बाद पुलिस ने कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया गया. दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि एक कांस्टेबल को भी गोली लगी. हालांकि, बुलेटप्रूफ (heavy firing at midnight) जैकेट पहने होने की वजह से अन्य पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए.
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए दोनों अपराधी पश्चिम विहार स्थित आर.के फिटनेस जिम और वेस्ट विनोद नगर के एक बिजनेसमैन पर फायरिंग कर रंगदारी मांगने की वारदात में शामिल थे. इन घटनाओं के बाद से ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें लगातार तलाश में जुटी थीं.
इसे भी पढ़ें – दिल्ली में 3 साल का रिकॉर्ड टूटा, गुरुग्राम 0.5°C पर जमा; जानें कब मिलेगी गलन से राहत
नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट एंटी नारकोटिक्स टीम को सूचना मिली थी कि दोनों बदमाश हिरणकी मोड़ के पास आने वाले हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में जाल बिछाया. जैसे ही दोनों बदमाश वहां से गुजरे, पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया. इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की.
heavy firing at midnight – पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दूसरे साथी को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया. घायल बदमाश को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं दूसरे आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है. बदमाशों के पास से पुलिस ने दो पिस्टल, जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी बरामद की है.


