रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में लंबे समय से बहुप्रतीक्षित ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर आज बड़ा फैसला सामने आ गया है. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने प्रदेश भर के 307 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है. यह आदेश कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी और AICC महासचिव सचिन पायलट के (major reshuffle in Chhattisgarh congress) हस्ताक्षर से 14 जनवरी 2026 को जारी किया गया. इस फैसले को आगामी चुनावों की तैयारी और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा.
major reshuffle in Chhattisgarh congress – आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह नियुक्तियां छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी, AICC पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं से विस्तृत चर्चा के बाद और उदयपुर नव संकल्प घोषणा को ध्यान में रखते हुए की गई है. इन सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके-अपने ब्लॉक का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बनाया गया है. 307 ब्लॉक अध्यक्षों की हुई नियुक्ति में रायपुर शहर और ग्रामीण इलाकों के बनाए गए अध्यक्षों के नाम भी शामिल है.


