पश्चिम विहार के बाद ईस्ट दिल्ली के विनोद नगर में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया. बीते सोमवार रात करीब 12 बजे विनोद नगर में रहने वाले एक व्यापारी के घर बदमाशों ने फायरिंग की. फायरिंग का आरोप लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर लगा. बताया जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने व्यापारी से रंगदारी मांगी थी, लेकिन (when extortion was not paid) व्यापारी ने रंगदारी के पैसे नहीं दिए, जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया. फिलहाल व्यापारी को पुलिस सुरक्षा प्रदान कर दी गई है.
दिल्ली पुलिस इस समय गैंस्टरों पर कड़ा एक्शन ले रही है. अभियान चलाकर गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया जा रहा है. इसी बीच गैंगस्टर भी पुलिस को चुनौती दे रहे हैं. ताजा मामला विनोद नगर का है. सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे एक व्यापारी के घर बदमाशों ने तबाड़तोड़ फायरिंग की. गोलीबारी की आवाज सुनकर व्यापारी और स्थानीय लोग दहशत में आ गए.
इसे भी पढ़ें – Zepto स्टोर बना ‘टॉर्चर रूम’: डिलीवरी बॉय को दी गई घिनौनी सजा, तस्वीरें देख खौल उठेगा खून
आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम व्यापारी के घर पहुंची और जांच-पड़ताल की. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, व्यापारी से कुछ दिन पहले फोन कर करोड़ों रुपए की रंगदारी मांगी गई थी. हालांकि बदमाशों के इस धमकी भरे कॉल को व्यापारी ने हल्के में लिया, जिसके बाद उसे डराने के लिए बदमाशों ने फायरिंग की.
when extortion was not paid – पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग की इस घटना में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने व्यापारी से करोड़ों रुपए की रंगदारी मांगी थी. जब व्यापारी ने रंगदारी देने से इनकार कर दिया तो उसके घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. फायरिंग का मकसद सिर्फ व्यापारी को डराना था. फिलहाल पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है.


