उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले भूड़ा गांव में एक युवक की सोते समय धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान सुरेश पाल सिंह यादव के रूप (murderers wife or someone else) में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया है.
रविवार रात की इस घटना में पुलिस को शक है कि हत्यारा कोई करीबी हो सकता है. इसी शक के चलते पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. हालांकि अभी तक हत्या की असली वजह सामने नहीं आ सकी है.
दरअसल, गांव भूड़ा निवासी सुरेश पाल सिंह यादव रविवार रात अपने घर में सो रहे थे. रात करीब 10:30 बजे गांव के कुछ लोगों ने उनके भाई चंद्रपाल को सूचना दी कि सुरेश की हालत ठीक नहीं है. जब चंद्रपाल घर पहुंचे तो देखा कि सुरेश चारपाई पर खून से लथपथ पड़े थे. शरीर पर धारदार हथियार से किए गए कई वार के निशान थे.
murderers wife or someone else – घटना के समय घर में ही सुरेश की पत्नी ममता मौजूद थी. वह चारपाई के पास बैठी रो रही थी. चंद्रपाल ने जब उससे घटना के बारे में पूछा तो उसने कोई साफ जवाब नहीं दिया. इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी. सूचना मिलते ही सिरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई.
पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद मृतक की पत्नी ममता से पूछताछ शुरू की. पुलिस के अनुसार ममता से कई बिंदुओं पर सवाल किए गए, लेकिन वह किसी भी सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी. उसके बयानों में लगातार विरोधाभास देखा गया. ममता चार दिन पहले ही अपने मायके बिहार से गांव लौटी थी. इसी वजह से पुलिस का शक और गहरा गया. फिलहाल पत्नी पुलिस की हिरासत में है.


