चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में नगर निगम मेयर चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण हो गया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह वार्ड नंबर-4 से भाजपा पार्षद सुमन देवी की भाभी को मोहाली (councilor’s sister in law arrested) पुलिस ने हिरासत में लिया है। बता दें कि हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर सुमन देवी भाजपा में शामिल हुई थी।
वहीं इस कार्रवाई को लेकर सुमन देवी के परिवार का कहना है कि सुबह-सुबह पुलिस घर में दाखिल होकर उन्हें ले गई और उन्हें गिरफ्तारी की कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई गई। इसके साथ ही भाजपा ने भी इस कार्रवाई को लेकर कड़ा विरोध जताया है।
councilor’s sister in law arrested – गौरतलब है कि चंडीगढ़ नगर निगम में वर्ष 2026 के लिए मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव 29 जनवरी को होने हैं। उसी दिन मौजूदा मेयर का कार्यकाल भी समाप्त हो जाएगा और मतदान के साथ ही नतीजे घोषित किए जाएंगे।


