गुरदासपुर शहर में लूटमार करने के नए नए ढंग अपनाकर लोग गरीब महिलाओं को अपना शिकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जिसमें अब लड़कियां भी शामिल होती दिखाई दे रही है। ऐसा ही एक (gang of vicious girls active) मामला गत दिवस बाटा चौक में सामने आया, जब गांव घराला की एक महिला इन लड़कियों की लूटमार का शिकार होने से बच गई। परंतु आरोपी लड़कियां मौके पर से बहुत तेजी से फरार होने में सफल हो गई।
मौके पर से इक्ट्ठा की गई जानकारी के अनुसार गत दिवस गांव घराला निवासी एक महिला बाजार में कांधे पर बैग डालकर जा रही थी। रश होने के कारण कुछ लड़कियों उसके साथ साथ चल रही थी तथा उक्त महिला से बातचीत कर रही थी। तभी एक लड़की ने उस महिला के बैग की जिप खोलकर उसमें से पर्स निकाल लिया। जैसे ही महिला को पता चला तो उसने लड़की से पर्स छीन लिया, परंतु लड़कियां वहां से तेजी से भागने में सफल हो गई।
gang of vicious girls active – लूट का शिकार होने से बची महिला इतनी घबरा गई की वह वहीं एक दुकान के बाहर बैठ गई तथा दुकानदारों ने उसे पानी आदि पिलाया। इस संबंधी आसपास के लोगों ने कहा कि इस लड़कियों के नए गिरोह संबंधी पुलिस को सतर्कता व गुप्त ढंग से जांच कर आरोपी लड़कियों को पकड़ना चाहिए। दुकानदारों ने कहा कि बाजार में पुलिस गश्त कम होने के कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने महिलाओं को भी सतर्क रहने की अपील की।


