मध्य प्रदेश के मैहर क्षेत्र में एक युवक की आत्महत्या ने अमरपाटन पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अमरपाटन पुलिस की प्रताड़ना से आहत होकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी. आत्महत्या से पहले युवक ने चार पन्नों का सुसाइड नोट और एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें उसने एक पुलिसकर्मी समेत चार (blood stains on khaki) लोगों पर ब्लैकमेलिंग, झूठे केस में फंसाने और अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं.
इसे भी पढ़ें – पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने वाले राजनेता पर क्यों नहीं हुई FIR, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
दरअसल, मृतक की पहचान अनंतराम पटेल के रूप में हुई है. मृतक के भाई संदीप कुमार पटेल के अनुसार, अनंतराम ने आत्महत्या से कुछ समय पहले फेसबुक पर सुसाइड नोट और वीडियो पोस्ट किया था. इस संदेश में उसने लिखा कि वह लंबे समय से मानसिक दबाव और उत्पीड़न का शिकार था, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाने का फैसला किया. सुसाइड नोट में युवक ने आरोप लगाया है कि चार लोगों ने मिलकर उसे झूठे आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी दी और इसी डर के जरिए उससे करीब पांच लाख रुपये की वसूली की गई.
इसे भी पढ़ें – मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री के घर मातम, प्रेरणा बच्चन समेत 3 दोस्तों की मौत, कार ट्रक में घुसी
blood stains on khaki – मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा कि लगातार प्रताड़ना से उसकी मानसिक स्थिति पूरी तरह से बिगड़ गई थी. मृतक ने थाने के पुलिसकर्मी पर अपने सुसाइड नोट में आरोप लगाया है. अमरपाटन थाने में पदस्थ एक पुलिसकर्मी का नाम लेते हुए उस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. उसने दावा किया कि संबंधित पुलिसकर्मी द्वारा उसे बार-बार थाने बुलाया जाता था और कार्रवाई के नाम पर डराया-धमकाया जाता था. सुसाइड नोट में पुलिसकर्मी का मोबाइल नंबर तक दर्ज किया गया है, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया है.


