इंदौर : तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक भीषण एक्सीडेंट में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी सहित 3 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, एक युवती की हालत गंभीर बनी हुई है. फिलहाल इस पूरे ही घटनाक्रम में (car rammed into truck) प्रारंभिक तौर पर यह बताया जा रहा है कि सभी जन्मदिन मना कर अल सुबह लौट रहे थे. इस दौरान सुबह 5.15 पर अनियंत्रित कार एक ट्रक से जा टकराई.
इसे भी पढ़ें – जालसाजों ने डिजिटल अरेस्ट में लगाया नया तड़का, रिटायर्ड बैंक कर्मी से 23 लाख ठगे
तेजाजी नगर थाना क्षेत्र से देर रात पार्टी कर प्रखर कासलीवाल, मनु संधू अपनी महिला मित्र प्रेरणा बच्चन और अनुष्का राठी के साथ वापस लौट रहे थे, तभी उनकी तेज रफ्तार टाटा नेक्सन सड़क पर एक ट्रक में जा घुसी. पुलिस के मुताबिक प्रखर का जन्मदिन होने के चलते सभी कार से बर्थडे सेलीब्रेट करने महू गए थे और वहीं से वापस लौटते वक्त ये हादसा हो गया. वापसी के दौरान कार जैसे ही रालामंडल से निकलकर बायपास के ओर आई तो दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई.
इसे भी पढ़ें – जबलपुर में कथित वीडियो पर महिला का खुला चैलेंज, बदनाम किया तो खैर नहीं, साइबर जांच शुरु
car rammed into truck – टक्कर इतनी भीषण थी की पूरी कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार प्रखर, मनु संधू और पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक युवती अनुष्का राठी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है. हादसा इतना भीषण था कि सभी मृतकों के शव कार में बुरी तरह से फंस गए थे, जिन्हें क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया. घटना अल सुबह 5 बजे की है.


