नए साल पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. दरअसल उनके नए घर को लेकर सियासत गरमाई हुई है. सत्तारूढ़ जदयू के एमएलसी नीरज कुमार ने (political uproar over new house) सरकार से लालू की संपत्तियों की जांच की मांग की थी. अब इसे लेकर बिहार सरकार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का बयान आया है.
डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर आवेदक की शिकायत मिलती है तो इसकी जांच जरूर कराई जाएगी. इस बयान के बाद बिहार में राजनीति शुरू हो गई है. राजद का आरोप है कि बिहार सरकार जरूरी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए उल्टे-सीधे आरोप लगा रही है. राजद का कहना है कि सरकार विकास कार्यों को पूरा नहीं कर पाने के कारण जनता को गुमराह करने के लिए यह सब कर रही है.
इसे भी पढ़ें – क्रूरता की हद पार: मिट्टू झा के सीने में उतार दीं 30 गोलियां, पुलिस कर रही है कातिलों की तलाश
पटना के कौटिल्य नगर में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का नया आवास बन रहा है. पिछले दिनों लालू के इस आवास की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. अब इस पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के एमएलसी और मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने लालू यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सवाल उठाया है कि जो नेता कभी चपरासी के क्वार्टर में रहने का दावा करते थे और अपनी सादगी का बखान करते थे, आज वही पटना के सबसे पॉश इलाकों में ‘महल’ जैसा आवास बनवा रहे हैं.
political uproar over new house – नीरज कुमार ने मांग की है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा इस निर्माणाधीन आवास की जमीन के मालिकाना हक, निर्माण सामग्री के स्रोत और आय के स्रोतों की गहन जांच कराएं. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह जमीन राजनीतिक फायदे के बदले दान में मिली है या फिर कानूनी तरीके से हासिल की गई है.


