हिमाचल प्रदेश के सोलन से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां नालागढ़ स्थित पुलिस थाने के पास सुबह जोरदार धमाका हुआ, जिसका आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. धमाका (huge explosion in Himachal) इतना जोरदार था कि आसपास की बिल्डिगों के शीशे तक टूट गए. इनमें सैनिक भवन, पुलिस थाना और मार्केट कमेटी के ऑफिस की इमारत भी शामिल है. धमाके के बाद वहां हड़कंप मच गया.
धमाके की सूचना मिलते ही एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने फिर जांच पड़ताल शुरू की. घटनास्थल को सील किया गया है. फिलहाल, फॉरेंसिंक टीम घटनास्थल से सैंपल उठा रही है. धमाका किन कारणों से हुआ, अभी इसका पता नहीं लग पाया है. मामले में जांच जारी है.
इसे भी पढ़ें – बीड़ बिलिंग में मातम: उड़ान भरते ही अनियंत्रित होकर जमीन पर आ गिरा पैराग्लाइडर
धमाके के वक्त मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि वह थोड़ी दूरी पर बैठा था, तभी अचानक तेज आवाज के साथ धमाका हुआ. हालांकि, किसी तरह का बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन धमाके से पूरी इमारत कांप उठी और 16 एमएम मोटे शीशे टूटकर नीचे गिर गए. कुछ देर तक धुएं और धूल की वजह से कुछ भी साफ नजर नहीं आ रहा था.
huge explosion in Himachal – नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने भी धमाके की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से इस मामले पर बातचीत हुई है. जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी.


