मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के भागीरथपुरा में इन दिनों कोहराम मचा हुआ है. 2000 लोगों की इस बस्ती में हर तरफ चीख-पुकार सुनाई दे रही है. यहां लोगों ने दूषित पानी पिया, जिसके बाद उनकी (8 pyres burnt in Bhagirathpura) तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई. लोगों को उल्टियां, तेज पेट दर्द और बेहोशी जैसी गंभीर शिकायतें होने लगीं. हालात बिगड़ते देख आनन-फानन में पीड़ितों को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया. अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है.
8 pyres burnt in Bhagirathpura – हालांकि, प्रशासन का कहना है कि इनमें से 3 मौतें दूषित पानी पीने की वजह से हुई हैं, जबकि 5 लोगों की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट है. वहीं, अब तक 100 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था, जिनमें से 35 को डिस्चार्ज कर दिया गया है. इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है. सभी विभाग अलर्ट मोड पर है.
इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि पानी की टंकी से निकलने वाली मेन लाइन में एक जगह पर ड्रेनेज और सीवरेज का पानी मिल रहा था. नगर निगम की टीम ने उस स्थान को ट्रेस कर लिया है और निगम के कर्मचारी व अधिकारी उसे दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं. महापौर ने बताया कि नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग लगातार क्षेत्र में एक्टिव है. स्वास्थ्य विभाग की टीमें अस्पतालों में भर्ती मरीजों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

