छतरपुर : पीसीसी सचिव निधि चतुर्वेदी ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर हमला करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने दिग्विजय सिंह पर कई आरोप लगाए हैं. निधि चतुर्वेदी ने यह पोस्ट दिग्विजय सिंह द्वारा किए गए एक पोस्ट के विरोध स्वरूप जारी किया है. जिसमें दिग्विजय सिंह ने आरएसएस और बीजेपी (accused of insulting party) की तारीफ की है. जिसके बाद पीसीसी चीफ ने अपनी पार्टी के आलाकमान से कार्रवाई की भी मांग की है.
इसे भी पढ़ें – सतना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रेप का आरोपी भाजपा नेता अरेस्ट
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह द्वारा किए गए पोस्ट को कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बताते हुए, पूर्व राज्यसभा सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी की बेटी और पीसीसी सचिव निधि चतुर्वेदी ने इसे अपनी पार्टी का अपमान करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी देश की समस्याओं मनरेगा, एसआईआर, वोट चोरी जैसे मुद्दा उठा रही है, जो जनहित में है. लेकिन दिग्विजय सिंह इस तरह के पोस्ट से पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर कर रहे हैं.”
इसे भी पढ़ें – बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर की सड़कों पर उमड़ा हुजूम, मोहम्मद यूनुस से नोबेल पुरस्कार वापस लेने की मांग
accused of insulting party – निधि चतुर्वेदीने आगे कहा, “यदि वे अपनी विपक्षी पार्टी से कुछ सीखना चाहते हैं, तो ठीक है. ये उनका निजी ओपिनियन हो सकता है, लेकिन उन्हें इस तरह सोशल मीडिया पर सार्वजनिक नहीं करना चाहिए.” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि “अपनी विपक्षी पार्टी से ध्रुवीकरण की राजनीति नहीं सीखनी चाहिए. वरिष्ठ कांग्रेसी नेता होने के नाते उनकी यह जिम्मेदारी बनती है कि वे पार्टी के वैचारिक संघर्ष को धार देते, न कि विपक्षी खेमे का गुणगान कर अपने ही कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ते.”

