बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने जनसंख्या वृद्धि को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया है कि मुस्लिम कपल हिंदुओ से दोगुनी रफ्तार से बच्चे पैदा कर रहे हैं. उन्होंने National Family Health Surve NFHS की जनसंख्या रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया है कि महाराष्ट्र में मुस्लिम आबादी की वृद्धि दर हिंदू आबादी (Kirit Somaiya’s big claim) की तुलना में दोगुना तेजी से बढ़ रही है. नेता के इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा तेज हो गई है.
Kirit Somaiya’s big claim – दरअसल बीजेपी नेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने मुस्लिम आबादी का जिक्र किया है. उन्होंने कहा कि विभिन्न जनसंख्या अध्ययनों और रिपोर्ट्स के हवाले से कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र के शहरी इलाकों में औसत प्रजनन दर लगभग 1.4 है. उन्होंने मुंबई की प्रजनन दर को लेकर कहा कि मुंबई में हिंदू परिवारों की प्रजनन दर 1.3 से कम बताई जा रही है.
‘मुस्लिम समुदाय की प्रजनन दर हिंदूओं से दोगुनी’
इसके आगे किरीट सोमैया ने कहा कि 10 मुस्लिम दंपती (20 लोग) मिलकर 26 या उससे अधिक बच्चों को जन्म देते हैं. इन आंकड़ों के आधार पर यह कहा जा रहा है कि मुंबई में मुस्लिम समुदाय की प्रजनन दर हिंदू समुदाय की तुलना में करीब दोगुनी है. यानी मुस्लिम कपल ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं.
‘बांग्लादेशी प्रवासन की भी भूमिका’
यही नहीं बीजेपी नेता ने यह दावा भी किया कि मुंबई में जनसंख्या परिवर्तन केवल प्राकृतिक प्रजनन वृद्धि के कारण नहीं हो रहा है, बल्कि इसमें बांग्लादेशी प्रवासन की भी भूमिका बताई जा रही है. नेता के अनुसार, यह प्रवासन प्राकृतिक जनसंख्या वृद्धि के अतिरिक्त है.

